फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Why Ranveer Singh Starrer Dhurandhar Is Shorter On Netflix Than In Theatres Here Is The Reason

‘धुरंधर’ का ओटीटी वर्जन सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म से क्यों है छोटा? जानिए इसके पीछे की वजह

Fri, 30 Jan 2026 10:19 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 30 Jan 2026 10:19 PM IST
सार

Dhurandhar Ott Version: सिनेमाघरों के बाद अब ‘धुरंधर’ ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। हालांकि, ओटीटी वर्जन को लेकर कई लोगों को शिकायत भी है। क्योंकि ये सिनेमाघरों के वर्जन से छोटी है। अब जानिए आखिर ऐसा क्यों है…

विज्ञापन
Why Ranveer Singh Starrer Dhurandhar Is Shorter On Netflix Than In Theatres Here Is The Reason
धुरंधर - फोटो : X

विस्तार

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर पैसा छापने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। हालांकि, फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होते ही प्रशंसकों के मन में सवाल उठ रहे हैं। ये सवाल हैं फिल्म की अवधि को लेकर हैं। दरअसल, ओटीटी पर रिलीज हुई ‘धुरंधर’ की अवधि (3 घंटे 25 मिनट) सिनेमाघरों में रिलीज हुई अवधि (3 घंटे 34 मिनट) से कम है। अब ऐसे में प्रशंसकों के मन में ये ही सवाल है कि ऐसा क्यों हुआ है? इसको लेकर फैंस का कहना है कि नेटफ्लिक्स ने फिल्म से कुछ डायलॉग और अपशब्द हटा दिए हैं।

विज्ञापन

मेकर्स इसलिए लेते हैं फैसला
अब इंडिया टुडे से बातचीत में इंडस्ट्री के सूत्रों ने अवधि और डायलॉग्स में बदलाव के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कई बार फिल्म निर्माता फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने से पहले उसकी गति में कुछ बदलाव करते हैं या क्रेडिट्स को छोटा करते हैं। ऐसा आमतौर पर दर्शकों को बेहतर अनुभव देने के लिए किया जाता है। कभी-कभी कुछ ऐसे सीन जोड़े जाते हैं जिन्हें सिनेमाघरों में शामिल नहीं किया जा सका, या कभी-कभी कुछ सीन को हटा दिया जाता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि दर्शकों के लिए क्या बेहतर होगा। हालांकि, सभी बदलाव प्रोडक्शन हाउस द्वारा किए जाते हैं और इसकी सूचना प्लेटफॉर्म को दी जाती है।

विज्ञापन

ओटीटी पर तीन मिनट छोटी है ‘धुरंधर’ 
फिल्म रिलीज होने के कुछ हफ्तों बाद बलूच समुदाय ने फिल्म में अपने चित्रण के खिलाफ याचिका दायर की थी। खासकर संजय दत्त द्वारा बोले गए एक डायलॉग को लेकर। इसके बाद अदालत ने मेकर्स को कुछ सीन में संशोधन करने का आदेश दिया। नया वर्जन 1 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ। 4 दिसंबर और 5 जनवरी को जारी सीबीएफसी प्रमाणपत्रों के अनुसार, संशोधित अवधि लगभग 209 मिनट (लगभग 3 घंटे 29 मिनट) है। इसलिए नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध संस्करण लगभग तीन मिनट छोटा है, न कि 10 मिनट, जैसा कि सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Why Ranveer Singh Starrer Dhurandhar Is Shorter On Netflix Than In Theatres Here Is The Reason
धुरंधर - फोटो : एक्स

मेकर्स ने नहीं बताई असल वजह
सूत्रों ने ये भी बताया कि थिएट्रिकल वर्जन में धूम्रपान निषेध संबंधी वैधानिक अस्वीकरण भी शामिल हैं, जो ओटीटी पर उसी तरह से दिखाई नहीं दे सकते हैं। जिससे रनटाइम में मामूली अंतर आ सकता है। हालांकि, मेकर्स की ओर से अब तक फिल्म की कम अवधि का कारण सामने नहीं आया है। हालांकि, नेटफ्लिक्स या किसी अन्य प्लेटफॉर्म को किसी फिल्म को काटने या बदलने का अधिकार नहीं है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म केवल निर्माताओं द्वारा उपलब्ध कराए गए वर्जन को ही चलाते हैं। वे मूल रूप से केवल वितरक के रूप में कार्य करते हैं, अपने सशुल्क ग्राहकों को फिल्म दिखाते हैं। यदि कोई बदलाव किया गया है, तो वह निर्माता की ओर से है।

बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही ‘धुरंधर’
आदित्य धर द्वारा निर्देशित 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 800 करोड़ रुपए से भी अधिक की कमाई की। देश में घटी सच्ची घटनाओं पर आधारित इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed