फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Why, priyanka was unconscious?

आखिर क्यों बेहोश हुईं प्रियंका?

Wed, 26 Nov 2014 04:20 PM IST
Updated Wed, 26 Nov 2014 04:20 PM IST
विज्ञापन
Why, priyanka was unconscious?

फिल्म की शूटिंग में बिजी प्रियंका चोपड़ा शुक्रवार को अचानक सेट पर बेहोश होकर गिर पड़ी। बताया जा रहा है कि उस वक्त प्रियंका 4 पन्नो का एक मोनोलॉग पढ़ रही थी। शूट बस शुरू होने ही वाला था कि प्रियंका बेहोश होकर गिर पड़ीं।

विज्ञापन


कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने कहा था कि 'फिल्म बाजीराव मस्तानी में मेरा रोल बेहद मुश्किल है।' इस फिल्म में प्रियंका पेशवा की पहली पत्नी काशीबाई की भूमिका अदा करेंगी। बाजीराव के किरदार में रणवीर सिंह और मस्तानी के रोल में दीपिका पादुकोण नजर आयेंगी।
विज्ञापन


फिल्म सिटी में लगे सेट पर उन्होंने कैमरा रोल होने से पहले चक्कर आने की शिकायत की थी। इस घटना के बाद प्रियंका काफी कमजोर महसूस कर रही थी, लिहाजा तुरंत डॉक्टर को बुलाया गया। जिसके चलते शूटिंग 6 घंटे के लिए रोकनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


'जिस सीन के दौरान वो बेहोश हुईं, उसमें 10 रीटेक लिए गए थे। ये शारीरिक रूप से काफी थकाने वाला था।' वहीं, अपने किरदार के लिए भी प्रियंका को घंटों मेकअप में बिताना पड़ता है।

सालों बाद हुआ करण-काजोल का पैचअप

Why, priyanka was unconscious?

करण-काजोल के बीच चला आ रहा तनाव खत्म हो गया है। एक बॉलीवुड फंक्शन में जब करण-काजोल आमने सामने हुए तो दोनों एक दूसरे को एवॉइड नहीं कर पाए और सारी रजिंशें खत्म करते हुए दानों ने एक दूसरे को गले लगा लिया।

एक समय शाहरूख, काजोल और करण जौहर की दोस्ती के चर्चे बॉलीवुड में आम थे। इस तिकड़ी ने कई हिट फिल्में भी दी। इनकी बेमिसाल दोस्ती बस कुछ हफ्तों या महीने की नहीं बल्कि सालों तक बिना किसी मुश्किल के चलती रही थी।

इस महीने सलमान- शाहरूख की सालों से चली आ रही दुश्मनी खत्म हुई है। सलमान- शाहरूख का मिलना सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि देश भर में चर्चा का विषय था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed