क्या प्रियंका अपनी बहन से घबरा गई हैं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चर्चा है कि प्रियंका चोपड़ा पहले अपनी चचेरी बहन मनारा (बार्बी हांडा) की फिल्म 'ज़िद' के प्रोमो को रिलीज करने वाली थी, लेकिन फिर उन्होंने ऐसा करने से इंकार कर दिया।
बॉलीवुड में एक और चोपड़ा गर्ल ने शुरुआत कर दी है, और वह भी बेहद गरमा गर्म, प्रियंका, परिणीति और मीरा चोपड़ा की एक और बहन मनारा चोपड़ा इरोटिक थ्रिलर फिल्म 'ज़िद' से शुरुआत करने जा रही हैं। इस फिल्म का ट्रेलर इन दिनों चर्चाओं में है।
आखिर क्यों किया है मना?
लेकिन इन सब खबरों के बीच एक खबर ये भी है कि अपनी बहनों के लिए काफी सुरक्षत्मक और मार्गदर्शक भावना रखने वाली प्रियंका ने मनारा यानी बार्बी हांडा के फिल्म के प्रोमोज रिलीज करने से क्यों मना कर दिया।
एक सूत्र के अनुसार, "योजना के अनुसार, प्रियंका यह प्रोमो अपनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर सोमवार को पोस्ट करने वाली थी, लेकिन उन्होंने सोमवार को ऐसा कुछ नही किया। और दो तीन दिनों के बाद उन्होंने प्रोमो पोस्ट किया।"
बाद में इसी मुद्दे पर मनारा ने प्रियंका से बात की। प्रियंका के करीबी एक सूत्र का कहना है कि प्रियंका मनारा को अपनी दूसरी बहनों से कहीं ज्यादा प्रोमोट करती आ रही हैं। क्योंकि वे एक दूसरे के कुछ ज्यादा ही करीब हैं। यहाँ तक कि प्रियंका ने 'ज़िद' के पहले पोस्टर को भी रिलीज किया था।