फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Why Priyanka are being forgotten your dialog

प्रियंका क्यों भूल जा रही हैं अपने डॉयलॉग

Wed, 26 Dec 2012 12:49 PM IST
नई दिल्ली/आईएएनएस
नई दिल्ली/आईएएनएस Updated Wed, 26 Dec 2012 12:49 PM IST
विज्ञापन
Why Priyanka are being forgotten your dialog

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पिता के खराब स्वास्थ्य के चलते तनाव के दौर से गुजर रही हैं। इसी तनाव की वजह से वह अपूर्व लखिया की फिल्म 'जंजीर' की शूटिंग के दौरान अपने संवाद भूल गईं। एक सूत्र ने बताया कि अभिनेता संजय दत्त के साथ शूटिंग के दौरान प्रियंका अपने संवाद भूल गईं।

विज्ञापन


 सूत्र ने कहा कि प्रियंका के साथ ऐसा कभी नहीं हुआ। वह कभी भी एक लाइन तक नहीं भूलतीं। लेकिन इस शूटिंग के दौरान वह संजय के सामने खड़ी हुई थीं और अपने संवाद बार-बार भूल रही व उनमें अटक रही थीं। प्रियंका को ऐसा करते देख संजय भी अपने संवाद भूलने लगे। ऐसा काफी देर तक होता रहा। फिल्म के मुख्य कलाकार राम चरन तेजा धैर्यपूर्वक बैठकर दोनों कलाकारों के साथ में सही दृश्य देने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


 तेजा की हिंदी भाषा के कारण अपनी परेशानियां थीं। सूत्र ने बताया कि प्रियंका ने कहा कि वह अपनी लाइनें इसलिए भूल रही हैं क्योंकि उनके सामने संजय जैसे बड़े अभिनेता मौजूद हैं। लेकिन हमें लगा कि बात कुछ और है। प्रियंका को कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी अपना दिमाग शांत रखने के लिए जाना जाता है।बाद में उनके एक मित्र ने खुलासा किया कि प्रियंका अपने पिता की बीमारी की वजह से काफी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रियंका अपने पिता की बीमारी की वजह से बहुत परेशान हैं। उन्होंने कभी भी हमसे इस बात का जिक्र नहीं किया। उन्होंने अपनी मां और भाई से भी इस पर बात नहीं की। जब कुछ साल पहले उनके पिता गम्भीर रूप से बीमार हुए थे, तब प्रियंका ने अपने दोस्तों को भी यह बात नहीं बताई थी। वह एक बहुत मजबूत लड़की हैं।प्रियंका अपने पिता के बेहद नजदीक हैं। उनकी कलाई पर बना एक टैटू भी इस बात की पुष्टि करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed