बेटी की उम्र की हीरोइन को किस करके फंसा मशहूर हीरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो साल पहले फिल्म हेट स्टोरी-2 में बोल्ड अंदाज के साथ सुर्खियों मे आई अभिनेत्री सुरवीन चावला का फिल्मी करिअर रफ्तार नहीं पकड़ सका। इसकी वजह के बारे में खुद सुरवीन का कहना है कि फिल्म के बाद उनके पास लगातार बोल्ड किरदार ही आ रहे थे और वह उन्हें दोहराना नहीं चाहती थीं।
परंतु अब सुरवीन अनिल कपूर के टीवी शो में जल्द ही नजर आएंगी। उन्होंने शो का ट्रेलर रिलीज होने के साथ सबका ध्यान भी आकर्षित किया है क्योंकि इसमें वह झक्कास एक्टर के साथ किसिंग सीन करती दिख रही हैं।
थ्रिलर सीरियल में सुरवीन अनिल कपूर और विलेन बने सिकंदर खेर के बीच की कड़ी के रूप में दिखाई देंगी
रोचक तथ्य यह है कि सुरवीन की उम्र अनिल कपूर की बेटी सोनम से भी कम है! वैसे इस मुद्दे पर सुरवीन का कहना है, ‘यह सवाल क्यों उठाया जा रहा है? टीवी की दुनिया तो अब पूरी तरह से बदल चुकी है। जब लोग प्यार करते हैं तो क्या वे एक-दूसरे को किस नहीं करते?’
असल में सुरवीन ने पिछले साल अनिल कपूर स्टार एक फिल्म में आइटम डांस किया था, उसके बाद उन्हें यह रोल ऑफर हुआ। इस थ्रिलर सीरियल में सुरवीन अनिल कपूर और विलेन बने सिकंदर खेर के बीच की कड़ी के रूप में दिखाई देंगी। सुरवीन इन दिनों इस सीरियल की शूटिंग में लगी हैं।
अनिल कपूर के साथ सीरियल करने के बाद बॉलीवुड की फिल्मों के और ज्यादा ऑफर आएंगे : सुरवीन
इस सीरियल के प्रमोशन में बिजी चंडीगढ़ की सुरवीन ने यह कह कर भी चौंका दिया कि अपने करिअर में उन्हें कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ा। हालांकि यह उनके साथ बॉलीवुड में नहीं हुआ। उन्होंने कहा, ‘मैंने साउथ की इंडस्ट्री में शुरुआत की और अब मैं वहां मेरे पास आने वाले उन फोन कॉल्स और टेक्स्ट मैसेजों को याद करना भी नहीं चाहती।’
सुरवीन का कहना है कि बॉलीवुड के गंदे पक्ष से उनका कभी सामना नहीं हुआ। वह कहती हैं कि यहां कामयाब होने के लिए किस्मत का साथ होना बहुत जरूरी है। सुरवीन को उम्मीद है कि अनिल कपूर के साथ सीरियल करने के बाद उन्हें बॉलीवुड की फिल्मों के और ज्यादा ऑफर आएंगे।