फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Why Karan Johar will not invite Cricketers in who Koffee With Karan explain the rules

कॉफी विद करण: शो में क्रिकेटर्स को क्यों नहीं बुलाएंगे होस्ट करण जौहर? आखिरी सीजन के लिए सख्त किए नियम

Wed, 07 Oct 2026 08:18 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 07 Oct 2026 08:18 PM IST
सार

Koffee With Karan: मेकर्स ने करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' का टीजर जारी कर दिया है। इसमें होस्ट ने इशारा दिया है कि वह क्या करने वाले हैं। 
 

विज्ञापन
Why Karan Johar will not invite Cricketers in who Koffee With Karan explain the rules
कॉफी विद करण - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने सेलिब्रिटी टॉक शो 'कॉफी विद करण' के आखिरी चैप्टर के लिए मंच तैयार कर दिया है। उन्होंने शो के आने वाले नौवें और आखिरी सीजन का टीजर जारी किया है। हाल ही में जारी टीजर में फिल्ममेकर यह कन्फर्म करते हैं कि शो हमेशा के लिए बंद होने जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

क्या आखिरी सीजन होगा 'कॉफी विद करण'?
वीडियो में जौहर कहते हैं, 'आपने सही सुना। यह 'कॉफी विद करण' का मेरा आखिरी सीजन होगा। मैं एक्टिंग नहीं कर रहा, न ही दिखावा कर रहा हूं। यह सच में मेरा आखिरी सीजन है।' एक मजाकिया कॉलर को जवाब देते हुए जौहर कहते हैं, 'पूछने 
के लिए धन्यवाद, लेकिन मैंने आपको आठ सीजन में नहीं बुलाया, इसलिए नौवें सीजन में भी बुलाने का मेरा कोई प्लान नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Why Karan Johar will not invite Cricketers in who Koffee With Karan explain the rules
कॉफी विद करण - फोटो : यूट्यूब
क्रिकेटर्स को बुलाने पर क्या बोले करण जौहर?
गेस्ट लिस्ट के बारे में चल रही अटकलों पर बात करते हुए, 'कॉफी विद करण' के होस्ट एक और अहम बात साफ करते हैं और कहते हैं, 'नहीं, नहीं, नहीं, क्रिकेटर्स को नहीं बुलाया गया है। वे नहीं आ रहे हैं।' 

यह बयान सीधे तौर पर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल के 2019 के विवादित अपीयरेंस के बाद हुए हंगामे की ओर इशारा करता है, जिसके कारण उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी और कुछ समय के लिए सस्पेंड भी किया गया था।

अपूर्वा मुखीजा: डीजे अमीन के साथ किसिंग वाले वीडियो पर क्या बोलीं द रिबेल किड? माता-पिता को लेकर कही ये बात

विज्ञापन

होस्ट ने कही विवाद ना करने की बात
टीजर को मजाकिया अंदाज में खत्म करते हुए करण जौहर कहते हैं, 'डार्लिंग, यह 'कॉफी विद करण' का मेरा आखिरी सीजन है। मैं कोई विवादित काम क्यों करूंगा?'

Why Karan Johar will not invite Cricketers in who Koffee With Karan explain the rules
कॉफी विद करण - फोटो : यूट्यूब
चर्चा में आए कई मुद्दे
नवंबर 2004 में शुरू हुआ 'कॉफी विद करण', होस्ट करण जौहर का मुख्य सेलिब्रिटी चैट शो है। यह सीरीज हाई-सोसाइटी गपशप और इंडस्ट्री की बेबाक बातों को सामने लाती है। अपने 22 साल के सफर में, जिसमें केबल टेलीविजन से लेकर डिजिटल स्ट्रीमिंग तक का दौर शामिल है, इस शो ने बार-बार एंटरटेनमेंट की सुर्खियां बटोरी हैं। इसने इंडस्ट्री में बड़ी बहसें छेड़ी हैं। नेपोटिज्म पर राष्ट्रीय स्तर पर बातचीत शुरू करने से लेकर क्रिकेटर्स के सस्पेंशन तक, शो हिंदी सिनेमा के लिए एक अहम हिस्सा बना हुआ है। 

कब शुरू होगा शो?
हालांकि मेकर्स ने मेहमानों की आधिकारिक लिस्ट को पूरी तरह से गुप्त रखा है, लेकिन 'कॉफी विद करण' का सीजन 9, 14 अक्तूबर से जियो हॉटस्टाक पर स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed