फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Why is Sunny Leone scared to shoot for 'Leela'?

शूटिंग में कुछ देखकर डरीं सनी लियोनी, बुलाया अपना पति

Fri, 12 Dec 2014 11:57 AM IST
Updated Fri, 12 Dec 2014 11:57 AM IST
विज्ञापन
Why is Sunny Leone scared to shoot for 'Leela'?

सनी लियोनी इन दिनों अपनी आगामी सेक्स कॉमेडी 'लीला' की शूटिंग कर रही हैं। शूटिंग के दौरान जब उनके सह-अभिनेता मोहित अहलावत ने सेट पर हंगामा खड़ा कर दिया तो सनी काफी डर गई और उन्होंने शूट करने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि मोहित ने एक व्यक्ति को सनी से बात करते देखा और वो उसके बात करने के तरीके से इतना नाराज हो गए कि उस शख्स को थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना के बाद सनी ने शूटिंग करने से इंकार करते हुए अपने पति डेनियल वेबर को बुलाने के लिए कहा।

विज्ञापन

डर गईं यह घटना देखकर

Why is Sunny Leone scared to shoot for 'Leela'?

यूनिट के एक सूत्र ने बताया, "मोहित का रवैया देखकर एक्ट्रैस बेहद डर गई। उन्होंने कहा कि उनके पति डेनियल वेबर को सेट पर बुलाया जाए, उसके बाद ही वो शूटिंग करेंगी। एक क्रू मेंबर ने कहा, 'मोहित ने जो किया, सनी उससे बेहद डर गई।

यहां तक कि उन्होंने सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित होने तक अपनी वैनिटी वैन से बाहर जाने से भी इंकार कर दिया। मोहित ने भी निर्माताओं को बता दिया था कि सनी तब तक शूटिंग नहीं करेंगी, जब तक उनके पति सेट पर नहीं आ जाते।"

हालाँकि सनी से तो फिलहाल इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। फिल्म निर्माता बॉबी खान के भाई और कोरियोग्राफर अहमद खान ने इन खबरों से इंकार करते हुए कहा, "मोहित एक सीरियस एक्टर हैं और वो किसी से ज्यादा बात नहीं करते। सेट पर किसी ने किसी को थप्पड़ नहीं मारा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed