फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Why I Killed Gandhi Amol Kolhe apologized for playing the role of Nathuram Godse in the film and said I will never support

Why I Killed Gandhi: नाथूराम गोडसे की भूमिका निभाने पर अमोल कोल्हे ने मांगी माफी, बोले- कभी समर्थन नहीं करूंगा

Sun, 30 Jan 2022 07:13 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 30 Jan 2022 07:13 PM IST
सार

राकांपा सांसद और अभिनेता डॉ. अमोल कोल्हे ने फिल्म ‘वाय आई किल्ड गांधी’ में नाथूराम गोडसे का किरदार निभाया है लेकिन अब उन्होंने इस रोल को निभाने की वजह से माफी मांगी है।

विज्ञापन
Why I Killed Gandhi Amol Kolhe apologized for playing the role of Nathuram Godse in the film and said  I will never support
अमोल कोल्हे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राकांपा सांसद और अभिनेता डॉ. अमोल कोल्हे ने फिल्म ‘वाय आई किल्ड गांधी’ में नाथूराम गोडसे का किरदार निभाया है, जिसके बाद से ही वह विवादों मे बने हुए हैं। कांग्रेस पार्टी ने इस फिल्म के रिलीज होने पर रोक लगाने की मांग की। दूसरी तरफ सांसद अमोल कोल्हे को भी खूब आलोचना का भी सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, खुद राकांपा भी अमोल के इस काम से खफा है, जिस वजह से वह मुश्किलों में फंस गए हैं। वहीं, अब अमोल कोल्हे ने फिल्म ‘वाय आई किल्ड गांधी’ में नाथूराम गोडसे की भूमिका निभाने पर दुख व्यक्त किया है। सांसद अमोल कोल्हे ने कहा है कि वह कभी भी महात्मा गांधी के हत्यारे की विचारधारा का समर्थन नहीं करेंगे।

विज्ञापन

 
दरअसल, अमोल कोल्हे ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर पुणे के पास आलंदी में महात्मा गांधी के स्मारक का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अमोल कोल्हे ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘इस फिल्म की शूटिंग साल 2017 में हुई थी। अगर भूमिका में सिर्फ गोडसे का संदेश दिया गया है और इससे गांधी जी का अनुसरण करने वाले लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो मैं उनसे माफी मांगता हूं।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसके आगे उन्होंने कहा, ‘मैंने कभी गोडसे की विचारधारा का समर्थन नहीं किया और भविष्य में भी इसका समर्थन नहीं करूंगा। अगर फिल्म में सिर्फ एक पक्ष को प्रस्तुत किया गया है तो मैं जनता को गलत संदेश से बचने के लिए जल्द ही दूसरे पक्ष को भी पेश करूंगा। मैंने फिल्म में नाथूराम की भूमिका निभाई, लेकिन मैं उनकी विचारधारा का कभी समर्थन नहीं करूंगा। इतनी छोटी सी बात से महात्मा गांधी के विचार कभी नहीं मिटेंगे।’

 
अमोल कोल्हे ने ये भी कहा, ‘माहौल को अराजक बनाने की कोशिश हो रही है इसलिए मैं उस जगह पर आया हूं जहां पर गांधी जी की अस्थियां आलंदी के पास इंद्रायणी घाट पर विसर्जित की गई थीं। मैं उनके शब्दों में 'सबको सन्मति दे भगवान' कहना चाहता हूं।’ इसके अलावा, अमोल कोल्हे ने ट्विटर पर एक पोस्ट भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि वह आज के युवाओं में महात्मा गांधी के प्रति विश्वास और भक्ति को देखकर बहुत खुश हैं।
 
‘वाय आई किल्ड गांधी’ लघु फिल्म को अशोक त्यागी ने निदेशित की है और इसके निर्माता कल्याणी सिंह हैं। इसमें 41 वर्षीय कोल्हे गोडसे की भूमिका में नजर आएंगे। यह 2017 में फिल्माई गई थी। इसका ट्रेलर जारी होने के एक माह बाद फिल्म को लेकर विवाद खड़ा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed