{"_id":"bfb711a2-a19f-11e2-ac0b-d4ae52bc57c2","slug":"why-akshay-kumar-away-from-family-after-seven-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात साल बाद परिवार से क्यों दूर हुए अक्षय कुमार?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सात साल बाद परिवार से क्यों दूर हुए अक्षय कुमार?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 10 Apr 2013 11:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार सात साल के बाद अपने परिवार से दूर हुए हैं। बीते रविवार उन्होंने अपने उस वादे को तोड़ दिया जो उन्होंने सात साल पहले अपने परिवार से किया था।
विज्ञापन
अक्षय कुमार एक नियम के तहत रविवार के दिन काम नहीं करते। लेकिन उन्होंने मिलन लूथरिया की फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई 2' के लिए अपने इस नियम को तोड़ दिया।
विज्ञापन
खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर 45 वर्षीय अभिनेता ने सात साल पहले रविवार के दिन काम न करने का फैसला लिया था। इस दिन को वह पूरी तरह अपने परिवार के लिए समर्पित करते रहे हैं। किसी भी सूरत में उन्होंने रविवार को काम नहीं किया है।
विज्ञापन
अक्षय ने प्रियदर्शन की 'भागम भाग' के लिए वर्ष 2006 में एक रविवार को काम किया था। सात साल बाद एक बार फिर वह सेट पर पहुंचे।
एक सूत्र ने बताया, "मिलन की तबीयत खराब थी, इस वजह से तीन दिन शूटिंग नहीं हो सकी। अक्षय समय की भरपाई के लिए सात अप्रैल (रविवार) को काम करने के लिए तैयार हो गए। फिल्म की शूटिंग आखिरी दौर में है। निर्माता इसे और आगे नहीं बढ़ा सकते थे।"
अक्षय और सह-कलाकार इमरान खान और सोनाक्षी सिन्हा ने रविवार को सुबह सात बजे शूटिंग की शुरुआत की। उन्होंने सूर्यास्त तक काम जारी रखा।
यह फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' का अगला संस्करण है।
फिल्म का निर्माण एकता और शोभा कपूर कर रही हैं। यह आठ अगस्त को बड़े पर्दे पर दिखाई देगी।