फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   who will john's next heroine in force

आखिर जॉन के साथ खतरनाक स्टंट कौन सी हीरोइन करेगी?

Mon, 11 May 2015 02:58 PM IST
Updated Mon, 11 May 2015 02:58 PM IST
विज्ञापन
who will john's next heroine in force

जॉन अब्राहम की आगामी फिल्म में जबर्दस्त स्टंट सीन होंगे। इस फिल्म में जॉन पुलिस ऑफीसर के किरदार में होंगे तो उनकी हीरोइन भी पुलिस का ही किरदार निभाएगी। फिल्म के निर्माता हीरोइन से भी जबर्दस्त और खतरनाक स्टंट करवाना चाह रहे हैं।

विज्ञापन


किरदार के लिए हीरोइन की तलाश जारी है। कुछ नामों पर विचार किया गया है लेकिन अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि इनमें से हीरोइन कौन बनेगी।

अब इस उच्च श्रेणी के स्टंट के लिए किस हीरोइन का चुनाव होता है ये तो फिल्म के निर्माता ही बता सकेंगे लेकिन आप लोगों के लिए भी एक दिलचस्प खबर होगी।

जेनेलिया नहीं होंगी फिल्म में

who will john's next heroine in force

विपुल शाह अब अपनी अगली फिल्म 'फोर्स 2' की शूटिंग जल्द शुरू करने की तैयारियां कर रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता के तौर पर तो जॉन अब्राहम ही होंगे लेकिन अभी जेनेलिया डिसूजा की जगह किसी अभिनेत्री की तलाश चल रही है।

इस बार निर्मता-निर्देशक इस सीक्वल को और भी बड़े लेवल पर बनाना चाहते हैं और जॉन अब्राहम के अलावा उनकी जो अभिनेत्री होंगी वह वह भी पुलिस के गेट अप में धमाकेदार स्टंट करती नजर आएगी।

अब निर्देशक किसी ऐसी स्ट्रांग महिला की तलाश में हैं जो इस किरदार में एक दम फिट हो। क्योंकि उन्हें भी फिल्म में काफी उच्च श्रेणी के स्टंट करने पड़ेंगे।

एक आंतरिक सूत्र का कहना है, "निर्माताओं को एक ऐसी अभिनेत्री की तलाश है जो इसमें मुश्किल स्टंट कर सके। इस सिलसिले में कुछ अभिनेत्रियों से बात चल रही है। लेकिन अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है।"​​

जब इस बारे में विपुल शाह से बात की गई तो उन्होंने बताया, "अभिनेत्री जॉन के साथ मिशन पर होंगी। जहाँ तक लव-स्टोरी की बात है तो एक ही मिशन पर दोनों के बीच प्यार पनपना तो सामान्य सी बात है ही।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed