कौन देगा आमिर खान को 80 फीसदी मुनाफा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरहान अख्तर और रितेश सिद्धानी अपनी अगली फिल्म के लिए आमिर खान को फाइनल कर चुके थे पर आमिर ने फिल्म के मुनाफे में 80 प्रतिशत हिस्सेदारी की मांग कर दी, जिसके बाद फिल्म से आमिर को बॉय कह दिया गया।
फिल्म में आमिर के अलावा दीपिका पादुकोन को साइन किया गया है। पर आमिर फिल्म के लिए मिलने वाले मेहनताने से संतुष्ट नहीं थे और उन्होंने फिल्म के मुनाफे में 80 प्रतिशत शेयर की मांग कर दी। आमिर की यह मांग निर्माताओं को बेहद ज्यादा लगी, जिसके बाद उन्होंने आमिर को न कह दिया।
वैसे आमिर की यह ताजा मांग इसलिए भी है कि उनकी फिल्में बॉक्सऑफिस पर कमाल करती ही हैं बल्कि दर्शकों को भी बेहद पसंद आती हैं। पिछले साल आई फिल्म धूम 3 ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। वहीं थ्री इडियट, तारे जमीं पर जैसी फिल्मों ने दर्शकों के दिलों पर राज किया और कमाई के भी रिकार्ड बनाए। फिलहाल, फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी ने इस डिमांड पर ना कह दिया है।
पीके के नए गाने में मिस्टर बीन की कॉपी कर रहे आमिर
आमिर खान की आने वाली फिल्म 'पीके' का नया गाना 'नंगा-पुंगा दोस्त' रिलीज हो गया। आमिर गाने में हॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन मिस्टर बीन की नकल करते नजर आ रहे हैं। वहीं वे एक सीन में सलमान की तरह शर्ट भी फाड़ते हैं।
आमिर और अनुष्का पर फिल्माए इस गाने को श्रेया घोषाल ने गाया है। गाने के बोल स्वानंद किरकिरे ने लिखे हैं और म्यूजिक शांतनु मोइत्रा का है। इस गाने में अनुष्का एक सुनसान रेगिस्तानी इलाके में बैठी हैं।
उनके बगल में ट्रांजिस्टर रखा हुआ है, जिसका बटन दबाने पर आवाज आती है 'वन मोर' उस दोस्त के लिए जिसने एक बूंद तक नहीं पी लेकिन उसका नाम पीके है।' इस गाने में आमिर के लिए 'टिंगा-टिंगा, नंगा-पुगा दोस्त' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।
इसको लेकर पीके फिल्म के चार गाने रिलीज हो चुके हैं। पहले 'ठर्की छोकरो' और 'वेस्ट ऑफ टाइम' गाना रिलीज हुआ। उसके बाद 'चार कदम' गाना जारी हुआ।
देखिए गाना