फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Who killed Moosewala Sriram Raghavan to direct movie based on novel on killing of Sidhu Moosewala know details

Who Killed Moosewala: पंजाबी सिंगर मूसेवाला की हत्या पर बनेगी फिल्म, राघवन की अगुआई वाली कंपनी ने खरीदे अधिकार

Wed, 01 Nov 2023 12:20 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 01 Nov 2023 12:20 PM IST
सार

'अंधाधुन', 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' और 'स्कूप' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर प्रोडक्शन हाउस मैचबॉक्स शॉट्स के गुरु श्रीराम राघवन ने  किताब 'हू किल्ड मूसेवाला?' के राइट्स खरीद लिए हैं।

विज्ञापन
Who killed Moosewala Sriram Raghavan to direct movie based on novel on killing of Sidhu Moosewala know details
श्रीराम राघवन, सिद्धू मूसे वाला - फोटो : social media

विस्तार

सिद्धू मूसे वाला का कत्ल किसे किया? कैसे किया? क्यों किया? यह सभी सवाल लोगों के जहन में मशहूर पंजाबी सिंगर के मर्डर के बाद से घूम रहे हैं। हालांकि, लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ पहले ही सामने आकर लोगों के सामने इस हत्या का जिम्मा उठा चुके हैं, लेकिन अब भी सभी दे दिलों-दिमाग में कई तरह के सवाल हैं। सिंगर की फैन फॉलोइंग इतनी ज्यादा है कि हत्या के इतने महीनों बाद भी उनका नाम कभी भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगता है। ऐसे में सिद्धू मूसे वाला के मर्डर के पीछे की कहानी को करीब से दिखाने के लिए निर्देशक श्रीराम राघवन ने अपनी कमर कस ली है। 

विज्ञापन

श्रीराम राघवन ने खरीदे 'हू किल्ड मूसेवाला' के राइट्स
'अंधाधुन', 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' और 'स्कूप' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर प्रोडक्शन हाउस मैचबॉक्स शॉट्स के गुरु श्रीराम राघवन ने  किताब 'हू किल्ड मूसेवाला?' के राइट्स खरीद लिए हैं। क्रिमिनल जर्नलिस्ट जुपिंदरजीत सिंह द्वारा लिखी गई यह किताब पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के पीछे के कई परतों को खोलती है। किताब मुख्यता सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर शुभदीप सिंह सिद्धू के जीवन में अपराध, पॉपुलैरिटी और ट्रेजेडी को बयां करती है।   
विज्ञापन


सिद्धू मूसे वाला पर बनेगी फिल्म
किताब में पंजाब में नशीली दवाओं के बुरे प्रभाव और गैंगस्टर्स के बढ़ते प्रभुत्व के कारण भड़की हिंसा को बारीकी से बताती है। यह एक ऐसी इंडस्ट्री की अंधेरी स्थिति की व्यापक तस्वीर पेश करती है, जिसे अक्सर ग्लैमराइज किया जाता है लेकिन शायद ही कभी समझा जाता है। श्रीराम राघवन इस किताब पर फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें सिद्धू मूसे वाला के जन्म से लेकर मर्डर तक से जुड़ी कई चीजें दिखाई जाएंगी। ऐसे में सिंगर के फैंस के लिए यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Ranveer Singh: जबर्दस्त आलोचना के बीच साथ आए 'दीपवीर', अभिनेत्री को किस कर रणवीर ने की ट्रोल्स की बोलती बंद

क्यों हुई थी सिद्धू मूसे वाला की हत्या?
बता दें, मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला की पिछले साल मई में निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने न केवल पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को बल्कि बॉलीवुड को भी हिलाकर रख दिया था। 28 साल की उम्र में पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में सिद्धू मूसे वाला ने बहुत नाम कमा लिया था, लेकिन अपने गानों से फैंस दिल जीतना वाला यह कलाकार कई लोगों का दुश्मन भी बन बैठा था। ऐसे में दो गैंग्स के बीच छिड़ी गैंगवॉर में सिद्धू मूसे वाला की हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या में अभी तक कई खुलासे हो चुके हैं।
Deva: शाहिद कपूर के साथ फिर स्क्रीन साझा करेंगी 'फर्जी' फेम कुब्रा सैत, इस फिल्म में आएंगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed