फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   where is these hit child actor

कहां खो गए फिल्मों के ये 'हिट बाल कलाकार'

Wed, 08 Oct 2014 09:07 AM IST
Updated Wed, 08 Oct 2014 09:07 AM IST
विज्ञापन
where is these hit child actor

‘मकड़ी’ और ‘इकबाल’ जैसी फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी श्वेता बासु को पिछले दिनों एक सेक्स रैकेट में पकड़ा गया। इस खबर ने सिर्फ हैरान नहीं किया, बल्कि फिल्म जगत के एक स्याह सच को भी सामने रखा। ये सच कि अपने अभिनय और मेहनत के बल पर नाम कमाने के बावजूद इस इंडस्ट्री में कुछ बाल कलाकार गुमनाम होने को मजबूर हो जाते हैं।

विज्ञापन


ये मजबूरी उन्हें कहां और किस दुनिया में ले जाती है, इसे लेकर सबकी अपनी-अपनी कहानी है। लेकिन अगर फिल्म इंडस्ट्री में पिछले कई सालों के दौरान आए और छाए बाल कलाकारों के नाम याद करें तो ज्यादातर इन दिनों बड़े परदे से नदारद हैं। एक नजर ऐसे ही कुछ बाल कलाकारों पर...
विज्ञापन

कहां हैं ‘कुछ-कुछ होता है’ की अंजलि

where is these hit child actor

इस फिल्म में शाहरुख, काजोल और रानी मुखर्जी का लव ट्राइंगल तो आपको याद होगा। साल 1998 में आई इस फिल्म में इनके साथ-साथ 8 साल की अंजलि ने भी काफी अहम रोल अदा किया था। शाहरुख और रानी मुखर्जी की बेटी अंजलि का ये किरदार निभाया था सना सईद ने।

इसके बाद वह ‘हर दिल जो प्यार करेगा’ और ‘बादल’ जैसी फिल्मों में भी बतौर बाल कलाकार दिखाई दीं। इसके कई साल बाद सना को करण जौहर की ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में एक छोटे से रोल में देखा गया था। उन्होंने कलर्स के ‘झलक दिखला जा’ में भी बतौर प्रतियोगी हिस्सा लिया। फिलहाल उनके किसी प्रोजेक्ट से जुड़े होने की खबर नहीं है।

हंसिका का टॉलीवुड

where is these hit child actor

कुछ साल पहले की बात है, ‘शाका लाका बूम-बूम ‘ और ‘देस में निकला होगा चांद’ से बतौर बाल कलाकार टीवी पर छा गई थीं हंसिका मोटवानी। इसके बाद हंसिका ने बतौर नायिका हिमेश रेशमिया के साथ ‘आपका सुरूर’ में भी काम किया।

मगर बाल कलाकार वाली उनकी पॉपुलैरिटी फिल्मों के जरिये नहीं चल पाई। न तो उन्हें दर्शक मिले, न ही प्रशंसक। फिलहाल वह तमिल और तेलुगू फिल्मों में सक्रिय हैं। बॉलीवुड से अब उनका बोरिया बिस्तर बंध चुका है।

विज्ञापन

कहां है वह मासूम?

where is these hit child actor

‘मासूम’ फिल्म का वो भूरी आंखों वाला बच्चा तो याद होगा आपको। बतौर बाल कलाकार जुगल हंसराज की वह भूमिका आज भी देखने वालों को बेहद पसंद आती है। ‘मासूम’ के बाद जुगल ‘कर्मा’ और ‘सल्‍तनत’ जैसी फिल्मों में भी बाल कलाकार के रूप में दिखाई दिए। ‘आ गले लग जा’ से उन्‍होंने बतौर नायक अपने करियर की दूसरी पारी की शुरुआत की।

उन्‍हें भट्ट कैंप की ‘पापा कहते हैं’ और आदित्‍य चापेड़ा की ‘मोहब्‍बतें’ में काम करने का मौका भी मिला, लेकिन दर्शकों से वैसा प्‍यार नहीं मिला, जो उन्‍हें स्‍टार बना दे। कुछ दिन पहले ही वह करण जौहर की धर्मा प्रोडक्‍शन की क्रिएटिव टीम में शामिल हुए हैं।

आयशा का इंतजार

where is these hit child actor

साल 2005 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘ब्लैक’ की छोटी सी बच्ची मिशेले को शायद ही कोई भूला होगा। इस रोल को अदा किया था आयशा कपूर ने। इस फिल्म के बाद ही आयशा को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस समेत कई और अवॉर्ड्स भी मिले।

इसके बाद साल 2009 में वह नजर आईं फिल्म सिकंदर में। इसके बाद से इंडस्ट्री में आयशा की मौजूदगी लगभग न के बराबर ही है। फिलहाल चर्चा है कि वह शेखर कपूर की आने वाली फिल्म पानी में अभिनय करती नजर आ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed