फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   When Shershaah Sidharth Malhotra got possessive for Kiara Advani and made Kapil Sharma her rakhi brother

Sidharth-Kiara: जब कियारा के लिए पजेसिव हो गए थे सिद्धार्थ, कपिल शर्मा को बना दिया था एक्ट्रेस का राखी भाई

Fri, 10 Feb 2023 09:14 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 10 Feb 2023 09:14 AM IST
सार

सिद्धार्थ और कियारा 2021 में आई 'शेरशाह' में साथ नजर आए थे। दोनों जब अपनी फिल्म 'शेरशाह' को प्रमोट करने के लिए 'द कपिल शर्मा शो' में आए, तो शो के होस्ट कपिल शर्मा ने कियारा के साथ फ्लर्ट करने की कोशिश की थी।

विज्ञापन
When Shershaah Sidharth Malhotra got possessive for Kiara Advani and made Kapil Sharma her rakhi brother
सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी कई वर्षों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंध गए हैं। राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में हुई दोनों की शाही शादी की तस्वीरों को कपल ने सोशल मीडिया पर साझा किया था। वहीं, इससे पहले कभी भी सिड और कियारा ने अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की थी। हालांकि कई बार उन्हें साथ में स्पॉट किया जाता था। इसके अलावा उनके हंसी मजाक कई बार फैंस का ध्यान खींचते थे।

विज्ञापन


कपिल ने की थी फ्लर्ट की कोशिश 
सिद्धार्थ और कियारा 2021 में आई 'शेरशाह' में साथ नजर आए थे। फिल्म में दोनों की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था और इसके बाद से दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आने लगी थीं। दोनों जब अपनी फिल्म 'शेरशाह' को प्रमोट करने के लिए 'द कपिल शर्मा शो' में आए, तो शो के होस्ट कपिल शर्मा ने कियारा के साथ फ्लर्ट करने की कोशिश की थी और ऐसे में सिद्धार्थ का एक पजेसिव बॉयफ्रेंड वाला रूप देखने को मिला था।
विज्ञापन

Box Office Report: 500 करोड़ के रास्ते में लड़खड़ाया 'पठान', 'थुनिवु' और 'वारिसु' का ऐसा रहा हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


शो में मिले दो भाई 
शो के दौरान जैसे ही कपिल शर्मा ने कियारा के साथ फ्लर्ट करने की कोशिश की, सिद्धार्थ बीच में आए और कियारा से कहा "कपिल भैया के घर" जाना चाहिए। जब कपिल ने सिद्धार्थ से पूछा कि ऊंचाई पर शूटिंग के दौरान वह खुद को कैसे संभालते हैं, तो सिद्धार्थ ने कहा कि वह कियारा के बारे में सोच रहे थे और इससे उन्हें प्रेरणा मिली। हालांकि, अभिनेता ने तब कहा था कि वह उनके द्वारा निभाए गए किरदारों के बारे में बात कर रहे थे। इसके साथ ही सिद्धार्थ चंदू को भी कियारा का भाई बना देते हैं और कहते हैं कि दो-दो भाई मिल गए। ये सुनकर सभी हंसने लगते हैं।
Mahesh-Namrata: पहली नजर में नम्रता को अपनी प्रिंसेज मान बैठे थे प्रिंस ऑफ टॉलीवुड, कई दिल तोड़ यूं थामा हाथ
 
7 फरवरी को रचाई शादी
बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा ने 7 फरवरी को सूर्यगढ़ पैलेस में अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। इसके बाद दोनों को जैसलमेर के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां से दोनों दिल्ली रवाना हुए। दिल्ली में सिड और कियारा रेड कलर की आउटफिट में ट्विनिंग करते नजर आए और इसके बाद मल्होत्रा परिवार ने नई नवेली दुल्हन का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। कियारा और सिद्थार्थ गृह प्रवेश के दौरान ढोल की थाप पर डांस करने का वीडियो भी सामने आया था।
Rakhi-Sherlyn: राखी के पति के पक्ष में उतरीं शर्लिन चोपड़ा, आदिल को बताया भाई, बोलीं- वह बंदा सुलझा हुआ है
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed