बॉलीवुड में बाबा के नाम से मशहूर अभिनेता संजय दत्त का नाम हमेशा विवादों से घिरा रहा है। जब से उन्होंने बॉलीवुड की फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है, कभी वह ड्रग्स, कभी खतरनाक हथियारों को छिपाने या कभी अन्य कलाकारों से हुए झगड़े को लेकर विवाद में रहे हैं। उनकी निजी जिंदगी किसी फिल्म से कम नहीं है। इसी वजह है कि उनकी जिंदगी पर आधारित फिल्म 'संजू' दर्शकों को बेहद पसंद आई थी।
जब चाकू लेकर दौड़ पड़े थे संजय दत्त
इस फिल्म में संजय का किरदार रणबीर कपूर ने निभाया था। फिल्म में संजय दत्त के जीवन से जुड़े एक से बढ़कर एक खुलासे किए गए लेकिन आज जो किस्सा हम आपको बताने जा रहे हैं। वह शायद ही आपने सुना होगा। दरअसल, किस्सा ये है कि संजय दत्त एक बार गुस्से में पद्मिनी कोल्हापुरे के पीछे चाकू लेकर दौड़े थे। तो जानिए आगे क्या हुआ और कैसे शांत हुआ संजय दत्त का गुस्सा?
2 of 6
संजय दत्त
- फोटो : Instagram
संजय दत्त ने अपने जीवन में ऐसा कोई नशा नहीं था, जो उन्होंने न किया हो। उन्होंने दुनिया में मौजूद अधिकतर नशा किया हुआ था। एक दौर तो ऐसा आया कि पूरे दिन नशे में डूबे रहते थे। नशे की हालत में उनका फिल्म में कई बार अपने ही साथी कलाकारों से झगड़ा हो जाता था। ऐसा ही संजय दत्त के एक झगड़े का किस्सा काफी मशहूर है।
3 of 6
पद्मिनी कोल्हापुरे
- फोटो : social media
दरअसल संजय दत्त और मशहूर अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी एक दूसरे के साथ बहुत सी फिल्मों में काम कर चुके थे। दोनों एक बार फिर से एक फिल्म में साथ काम कर रहे थे। ऐसा कहा जाता था कि संजू सेट पर अक्सर नशे में ही रहते थे। एक दिन संजू को पद्मिनी की किसी बात पर अचानक गुस्सा आ गया और वह पास पड़े चाकू को लेकर उनके पीछे दौड़ पड़े।
4 of 6
पद्मिनी कोल्हापुरे
- फोटो : सोशल मीडिया
कहते हैं कि इस दौरान पद्मिनी संजू के हाथ में चाकू देखकर बेहद डर गई थीं। वह खुद को बचाने के लिए चिल्लाने लगीं और संजू से दूर भागने लगी। पहले तो सेट पर किसी को कुछ समझ नहीं आया लेकिन संजू के हाथ में चाकू देखकर सब पद्मिनी को बचाने दौड़ पड़े। इसके बाद किसी तरह से संजय को लोगों ने काबू में किया गया।
5 of 6
संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
इस घटना की खबर जैसे ही संजय दत्त के पिता मशहूर अभिनेता सुनील दत्त को लगी तो वह भी चौंक गए थे। उन्होंने मामले की गंभीरता को समझते हुए अपने बेटे को जर्मनी में इलाज के लिए भेज दिया था। इस घटना के बाद पूरे सेट सहित फिल्म का क्रू भी हैरान था।