फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   When Pankaj Kapur married 16 year Neelima then divorced after 9 years

Bollywood: जब 16 साल की नीलिमा से पंकज कपूर ने की थी शादी, फिर 9 साल बाद ले लिया तलाक

Wed, 29 Dec 2021 08:43 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 29 Dec 2021 08:43 PM IST
सार

क्या आप जानते हैं कि जब नीलिमा अजीम ने पकंज कपूर से शादी की थी उस वक्त उनकी उम्र 16 साल थी। जबकि पंकज कपूर 21 साल के थे। दोनों ने 1975 में शादी की।

विज्ञापन
When Pankaj Kapur married 16 year Neelima then divorced after 9 years
नीलिमा अजीम और पंकज कपूर - फोटो : Social Media

विस्तार

क्या आप जानते हैं कि जब नीलिमा अजीम ने पकंज कपूर से शादी की थी उस वक्त उनकी उम्र 16 साल थी। जबकि पंकज कपूर 21 साल के थे। दोनों ने 1975 में शादी की। नीलिमा और पंकज ने शादी के 9 साल बाद 1984 में एक-दूसरे से तलाक ले लिया। जिस वक्त नीलिमा अजीम और पंकज कपूर एक-दूसरे से अलग हुए उस वक्त शाहिद कपूर सिर्फ साढ़े तीन साल के थे। नीलिमा ने अकेले ही शाहिद कपूर की परवरिश की। नीलिमा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब उन्हें पंकज कपूर ने फिल्मों और टीवी में किस्मत आजमाने के लिए मुंबई में छोड़ा था, उससे पहले ही उन्हें अपने गर्भवती होने के बारे में पता चल गया था।

विज्ञापन


नीलिमा अजीम ने शाहिद कपूर की परवरिश सिंगल मदर की तरह की। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि पंकज कपूर से अलग होने का फैसला उनका नहीं था। उन्होंने कहा, पंकज कपूर आगे बढ़ गये थे और मेरे लिए पेट भरना भी मुश्किल था। उन्होंने बताया था कि उनकी पकंज कपूर से दोस्ती 15 साल की उम्र में हुई थी। पंकज कपूर से तलाक के बाद नीलिमा ने 1990 में राजेश खट्टर से शादी की। दोनों का एक बेटा ईशान खट्टर है।
विज्ञापन


नीलिमा-राजेश ने 2001 में तलाक ले लिया। इसके बाद नीलिमा ने 2004 में रजा अली खान से शादी की और 2009 में दोनों का तलाक हो गया। अपनी शादियों के टूटने को लेकर नीलिमा अजीम ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, जब मेरी पहली शादी टूटी तो मुझे बहुत दुख हुआ था। जबकि दूसरी शादी को टूटने से बचाया जा सकता था, अगर उस पर उनका थोड़ा और कंट्रोल होता। उन्होंने कहा था, सब कुछ अचानक से खत्म हुआ और पहली बार मैंने दुख, दर्द, रिजेक्शन एंजाइटी और डर झेला। इस स्थिति से बाहर आने में डेढ़ साल का वक्त लग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed