{"_id":"63cf89008fe678641b1745f8","slug":"when-and-where-to-watch-oscar-nominations-2023-95th-academy-awards-announced-today-24-january-evening-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Oscar 2023 Nominations: ऑस्कर नॉमिनेशन में RRR पर सबकी निगाहें, यहां देख सकते हैं समारोह का लाइव प्रसारण","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Oscar 2023 Nominations: ऑस्कर नॉमिनेशन में RRR पर सबकी निगाहें, यहां देख सकते हैं समारोह का लाइव प्रसारण
Tue, 24 Jan 2023 01:35 PM IST
प्रियंका नेगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रियंका नेगी
Updated Tue, 24 Jan 2023 01:35 PM IST
सार
ऑस्कर 2023 के नॉमिनेशन की घोषणा 24 जनवरी को शाम सात बजे की जाएगी। आइए जानते हैं कि इस लाइव इवेंट को आप कहां और कैसे देख सकेंगे। वहीं, भारत की किन फिल्मों के पास इस बार नॉमिनेशन का मौका है।
विज्ञापन
ऑस्कर 2023
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ऑस्कर को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। यह फिल्मी दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है। इस साल यह पुरस्कार कौन जीत सकता है, इस बात को लेकर लोगों में हलचल मची हुई है। इस बीच सभी लोगों की नजरें एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ पर हैं। एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के फुट-टैपिंग गाने 'नाटू नाटू' ने हाल ही में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीता और उसी श्रेणी में ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट हुआ। आज पता चलेगा कि इस गाने को नॉमिनेशन मिलेगा या नहीं? इस फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर लीड रोल में हैं और सभी भारतीयों की निगाहें इस फिल्म पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
भारत की ये फिल्में हुई हैं शॉर्टलिस्ट
बता दें कि इस बार ऐसी कई भारतीय फिल्में हैं, जिनसे लोगों को उम्मीदें हैं कि वे ऑस्कर लेकर आ सकती हैं। 'छेल्लो शो' (द लास्ट फिल्म शो), 'आरआरआर' का 'नाटू नाटू' सॉन्ग, शौनक सेन की डॉक्युमेंट्री 'ऑल दैट ब्रीड्स' और 'द एलिफेंट विस्परर्स' शामिल है। बता दें कि आज अगर ऑस्कर अवॉर्ड्स नॉमिनेशन में ‘आरआरआर’ या छेल्लो शो जैसी भारतीय फिल्में शॉर्टलिस्ट होती हैं तो इन फिल्मों का मुकाबला अवतार: द वे ऑफ वॉटर, टॉप गन: मैवरिक, एल्विस, द फेबल्स मेंस और द बंशी ऑफ इ शरिन से होगा।
विज्ञापन
कब और कहां देख सकते हैं ऑस्कर नॉमिनेशन?
95वें एकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन 12 मार्च 2023 को लॉस एंजेलिस के डॉली थिएटर में होगा। वहीं, इस समारोह की मेजबानी 'लेट नाइट टॉक शो' के प्रेजेंटर जिमी किमेल को सौंपी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कार्यक्रम मंगलवार सुबह 5:30 बजे पीएसटी/8:30 पूर्वाह्न ईएसटी पर प्रसारित किया जाएगा। भारतीय मानक समय के अनुसार समय शाम सात बजे होगा। ऑस्कर नॉमिनेशन के लिए प्रस्तुति ऑस्कर डॉट कॉम, ऑस्कर डॉट ओआरजी, या यूट्यूब सहित अकादमी के सोशल मीडिया चैनलों पर लाइव स्ट्रीम की जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सुभाष घई के बर्थडे पार्टी में सलमान खान का स्वैग, इन सेलेब्स ने जमाया रंग