फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   What was missing Yo Yo Honey Singh and SRK

शाहरुख ने नहीं मारा था हनी सिंह को थप्पड़?

Sat, 17 Jan 2015 02:32 PM IST
Updated Sat, 17 Jan 2015 02:32 PM IST
विज्ञापन
What was missing Yo Yo Honey Singh and SRK

रैप स्टार यो यो हनी सिंह तीन महीने गायब रहने के बाद न्यू ईयर के मौके पर लौट आए थे। उन्होंने सोशल साइट पर बच्चों के साथ की अपनी फोटो अपलोड करके पोस्ट किया था कि वो बिल्कुल ठीक हैं।

विज्ञापन


हनी सिंह के गायब होने को लेकर अफवाहें उड़ी थीं कि एक पार्टी में शाहरुख खान ने उनको जोर का थप्पड़ रसीद कर दिया था जिसके बाद से हनी सिंह डिप्रेशन में चले गए थे और उनकी तब से कोई खोज खबर नहीं थी।
विज्ञापन


लेकिन अब रैप स्टार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बात का खुलासा किया है कि वे शाहरुख के थप्पड़ से नहीं, बल्कि किसी और बुरी वजह से गायब थे।

तीन महीने रिहैब सेंटर में थे हनी सिंह

What was missing Yo Yo Honey Singh and SRK

यो यो हनी सिंह अपने गानों में ही नहीं असल जिंदगी में भी नशे को उतनी ही तवज्जो देते हैं। यही नशा उन पर भारी पड़ गया था। हनी सिंह पिछले तीन महीने से एक रिहैब सेंटर में थे।

हनी सिंह शराब की लत से परेशान थे और इसे छोड़ना चाह रहे थे जिसके बाद उन्होंने रिहैब सेंटर जाने का फैसला किया था। लेकिन उनके इस फैसले के पीछे भी एक वजह है।

विदेश में एक शो परफॉर्म करने के लिए लगातार कॉल्स आ रहे थे। बार-बार आने वाले कॉल्स से परेशान हनी सिंह ने गुस्से में अपने सिर पर ही बोतल दे मारी थी। उनके सिर से काफी ब्लीडिंग होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था।

बाद में अपने गुस्से और बुरी आदतों पर कंट्रोल के लिए हनी सिंह रिहैब सेंटर चले गए थे। हालांकि तीन महीने बाद यो यो हनी सिंह बिल्कुल ठीक हैं और एक बार फिर अपने रैप से धूम मचाने को तैयार हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed