फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Welcome Snehal Daabbi Still Hasn’t Been Paid For The Role at Firoz Nadiadwala films

काम के बदले नहीं मिले पैसे: 'मुझे 10 करोड़ देंगे फिर भी उनकी फिल्म नहीं करूंगा', स्नेहल डाबी ने फिरोज नाडियाडवाला पर लगाए आरोप

Sun, 04 Jul 2021 01:52 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 04 Jul 2021 01:52 PM IST
सार

प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला अक्सर चर्चा में रहते हैं। उनपर कई बार कलाकारों को पेमेंट नहीं देने देने का आरोप लग चुका है। अभी हाल ही में अभिनेता स्नेहल डब्बी ने भी उनसे पेमेंट नहीं मिलने का खुलासा किया है।

विज्ञापन
Welcome Snehal Daabbi Still Hasn’t Been Paid For The Role at Firoz Nadiadwala films
स्नेहल डाब्बी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला अक्सर चर्चा में रहते हैं। उनपर कई बार कलाकारों को पेमेंट नहीं देने देने का आरोप लग चुका है। अभी हाल ही में अभिनेता स्नेहल डब्बी ने भी उनसे पेमेंट नहीं मिलने का खुलासा किया है। इससे पहले निर्देशक अनीस बज्मी ने वेलकम बैक की रिलीज के दौरान अपना बकाया पेमेंट नहीं चुकाने का आरोप लगाया था। एक इंटरव्यू के दौरान स्नेहल डब्बी ने कहा, 'फिरोज नाडियाडवाला मुझे 10 करोड़ देंगे फिर भी उनकी फिल्म नहीं करुंगा। वो वादा करके घूम जाते हैं।

विज्ञापन


स्नेहल का कहना है, 'मुझे अभी तक भुगतान पैसे नहीं मिले हैं। फिरोज भाई बस इतना आश्वासन देते थे कि देता हूं पैसा। इसलिए, मेरा यहां से मोहभंग हो गया था और मैं सोच रहा था कि ये कैसी इंडस्ट्री है। उन्होंने आगे कहा, 'वेलकम की शूटिंग के लिए बुलाया जाता था, तब-तब हम दुबई जाया करते थे। और फिर इसके लिए पेमेंट नहीं किया जाता था।'

विज्ञापन

Welcome Snehal Daabbi Still Hasn’t Been Paid For The Role at Firoz Nadiadwala films
स्नेहल डाब्बी - फोटो : सोशल मीडिया

स्नेहल ने बताया कि यह पहली बार नहीं है, जहां उन्हें उनका हक नहीं मिला। उन्होंने कहा, 'मैंने सोहम द्वारा निर्देशित शेर में काम किया था। मैंने फिल्म भी लिखी थी। हमने फिल्म के लिए 50 डिग्री टेम्प्रेचर में शूटिंग की। फिल्म का 85 फीसदी हिस्सा पूरा कर लिया है। अचानक, श्री अष्टविनायक सिने विजन प्रोडक्शन हाउस बंद हो गया। पैसे ही नहीं आए उस फिल्म के। सोचिए यह कैसा लगा होगा।'

Welcome Snehal Daabbi Still Hasn’t Been Paid For The Role at Firoz Nadiadwala films
फिरोज नाडियाडवाला - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि फिरोज नाडियाडवाला बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने पहचाने प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने ‘फिर हेराफेरी’, ‘वेलकम’, ‘फुल एन फाइनल, ‘आवारा पागल दीवाना’ ‘दीवाने हुए पागल’, ‘वेलकम बैक’ जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। जबकि स्नेहल को वेलकम (2007) में काखिल (मजनू के गुंडों में से एक), दीवाने हुए पागल (2005) में कुट्टी अन्ना, हेरा फेरी में अपने 'रापचिक माल' डायलॉग और लव के लिए कुछ भी करेगा (2001) में फनी आज कपूर के रोल लिए के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने फिरोज की हेरा फेरी, दीवाने हुए पागल, वेलकम और वेलकम बैक जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed