{"_id":"7c97a8ea-b61d-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"weekend-collection-of-shootout-and-bombay-talkies","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिट की ओर चली 'शूटआउट एट वडाला'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हिट की ओर चली 'शूटआउट एट वडाला'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 06 May 2013 12:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'शूटआउट एट वडाला' को दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया है। शुरूआती तीन दिनों का कलेक्शन देखते हुए कहा जा सकता है कि यह फिल्म हिट के रास्ते चल पड़ी है। रिलीज हुई दूसरी फिल्म 'बांबे टॉकीज' को समीक्षकों का तो प्यार मिला है पर आम दर्शकों ने इस फिल्म में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखायी।
विज्ञापन
संजय गुप्ता निर्देशित एक्शन फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' हिट के रास्ते चल पड़ी है। इस फिल्म को मल्टीप्लेक्स के साथ सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में भी अच्छा रिस्पॉस मिला है।
विज्ञापन
अपने रिलीज के पहले दिन 'शूटआउट' ने 10 करोड़ की ओपनिंग ली। रिलीज के दूसरे दिन शनिवार को भी इस फिल्म ने 10 करोड़ कमाए। रविवार की छुट्टी पर इस फिल्म का कलेक्शन थोड़ा उपर चढ़ा।
विज्ञापन
रविवार को इस फिल्म ने 13 करोड़ का कारोबार किया। इस तरह अपने शुरुआती तीन दिनों में यह फिल्म 33 करोड़ का कारोबार करने में सफल रही है। उम्मीद है कि इस सप्ताह के अंत तक यह फिल्म 50 करोड़ का कारोबार कर लेगी।
'शूटआउट एट वडाला' में जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, मनोज बाजपेई, सोनू सूद, तुषार कपूर और कंगना रणावत ने मुख्य भूमिका निभायी है। प्रियंका चोपड़ा और सनी लियोन पर फिल्माए गए गाने भी फिल्म का आकर्षण हैं।
शुक्रवार को रिलीज हुई दूसरी फिल्म 'बॉबे टॉकीज' को आम दर्शकों ने उतना पसंद नहीं किया जितनी कि यह फिल्म समीक्षकों को रास आयी। हिंदी सिनेमा के 100 वर्ष पूरे होने के मौके पर बनी इस फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में लगभग सवा पांच करोड़ का कारोबार किया है।
सिर्फ बड़े शहरों के मल्टीप्लेक्सों में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन एक करोड़ 25 लाख रूपयों की ओपनिंग ली। दूसरे दिन इसका कलेक्शन एक करोड़ 85 लाख और तीसरे दिन लगभग दो करोड़ तक पहुंचा।
6 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने अब तक 5 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है। इस फिल्म में ज्यादातर कलाकारों ने बिना पैसे लिए ही काम किया है। चार कहानियों वाली इस फिल्म को करन जौहर, दिबाकर बनर्जी, जोया अख्तर और अनुराग कश्यप ने निर्देशित किया है।