सोहेल खान का VIDEO वायरल, पैरों से पियानो बजा रहा भांजा आहिल
इस वीडियो में सोहेल ने आहिल को पकड़ा हुआ है और नन्हें आहिल अपने पैरो से पियानो बजा रहे है। 47 साल के सोहेल को अपने भांजे के साथ इस वीडियो में खूब मस्ती करते देखा जा रहा है।
सोहेल की तरफ से शेयर किए गए इस वीडियों में सोहेल के चेहरे की मुस्कान बता रही है कि सोहेल आहिल के साथ कितने खुश है। इस वीडियों को देखकर लग रहा है कि वाकई इस मामा-भांजे की जोड़ी कमाल है।
बता दें कि हाल ही में अहिल ने सलमान खान की आगामी फिल्म ट्यूबलाइट के सेट का भी दौरा किया था। फिल्म में सलमान के साथ चीनी अभिनेत्री मुख्य भूमिका में है। सलमान खान की यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज़ होगी।
A post shared by Ahil Sharma (@ahilsharma30) on
ये भी पढ़े- बाहुबली 2 के प्रोमो वीडियो ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, तस्वीरों में देखें बाहुबली के ठाठ-बाठ