{"_id":"ea528618-e06f-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"watch-gangs-of-wasseypur-part-one-and-part-two-back-to-back","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गैंग्स ऑफ वासेपुर' रचने जा रही है नया इतिहास","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'गैंग्स ऑफ वासेपुर' रचने जा रही है नया इतिहास
Updated Tue, 07 Aug 2012 02:41 PM IST
विज्ञापन
निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' भारतीय सिनेमा में इतिहास रचने जा रही है। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' दो हिस्सों में बनी है और यह अंतरराष्ट्रीय पटल पर पहले ही ख्याति प्राप्त कर चुकी है। लेकिन अब इसके दोनों भाग सिनेमाघरों में एक साथ बैक-टू-बैक देखने को मिलने जा रहे हैं।
बुधवार यानि आठ अगस्त को 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' का दूसरा भाग देशभर में रिलीज होने जा रहा है। पहले भाग की सफलता को देखते हुए अनुराग और उसकी टीम ने दूसरे भाग के साथ पहला पार्ट भी दिखाने का फैसला किया है।
फिल्म का पहला पार्ट दूसरा भाग के साथ मुंबई, अहमदाबाद, दिल्ली, गुढ़गांव, चंडीगढ़, बंगलुरू, हैदराबाद और पुणे के विभिन्न सिनेमाघरों में देखने को मिलेगा। दूसरा भाग दिखाने का मकसद यह भी है कि दर्शक पहले भाग से फिर से जुड़ सके। जिन्होंने अब तक नहीं पहला पार्ट नहीं देखा है उनके लिए यह सोने पर सुहागा जैसा है।
विज्ञापन
खास बात यह है कि हॉलीवुड में तो फिल्मों की बैक-टू-बैक सीरीज दिखाने का चलन रहा है लेकिन भारतीय सिनेमा इतिहास में यह पहली बार होने जा रहा है। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के दूसरे भाग को पहले भाग के 15 मिनट के ब्रेक के बाद विभिन्न सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा। देखना होगा कि अनुराग का यह प्रयोग कितना सफल रहता है।