{"_id":"5d7c7b9c8ebc3e01586ef63d","slug":"war-film-tiger-shroff-shoot-uncut-action-scenes","type":"story","status":"publish","title_hn":"'वॉर' में होगा हिंदी सिनेमा का सबसे लंबा अनकट एक्शन सीक्वेंस, टाइगर श्रॉफ करेंगे ये कारनामा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'वॉर' में होगा हिंदी सिनेमा का सबसे लंबा अनकट एक्शन सीक्वेंस, टाइगर श्रॉफ करेंगे ये कारनामा
Sat, 14 Sep 2019 11:03 AM IST
shrilata biswas
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 14 Sep 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
tiger shroff
- फोटो : amar ujala
हिंदी सिनेमा की नई पीढ़ी में अपनी अलग रफ्तार से कामयाबी की दौड़ लगा रहे टाइगर श्रॉफ का असली एक्शन इम्तिहान अगले महीने रिलीज होने जा रही फिल्म वॉर में होने वाला है। टाइगर को भी इस बात का अंदाजा है, तभी तो उन्होंने फिल्म में एक ऐसा सीन जानबूझकर किया है जिसे चुनौती देने की किसी दूसरे हीरो की हिम्मत भी न हो। फिल्म में ये सीन टाइगर श्रॉफ के पहली बार परदे पर आने का है और ढाई मिनट लंबा है।
फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कहते हैं, 'जी हां, ये सीन वाकई अद्भुत है और, आपकी जानकारी बिल्कुल सही है। ये एक द्वंद्व दृश्य है और इसमें पूरा एक्शन टाइगर ने सिर्फ हाथों से किया है। ये ढाई मिनट लंबा शॉट टाइगर ने बिना किसी कट के शूट किया है। फिल्म के तमाम एक्शन सीन्स में टाइगर खाली हाथों से ही लड़ते दिखाई देंगे और इस तरह के सीन्स तैयार करने में एवेंजर्स सीरीज की फिल्म एज ऑफ अल्ट्रॉन के एक्शन कोरियोग्राफर सी यंग ओह का जवाब नहीं है। उन्होंने ही वॉर में टाइगर के एक्शन सीन तैयार किए हैं।'
टाइगर का ये सीन करना इतना आसान भी नहीं रहा। यशराज फिल्म्स के सूत्र बताते हैं कि इस सीन पर निर्देशक से चर्चा होने के बाद टाइगर ने खुद को इसके लिए पूरी तरह समर्पित कर दिया। शूटिंग होने से पहले हफ्तों तक उन्होंने लगातार अभ्यास किया। इसका परिणाम था कि शूटिंग के दिन बिना किसी गलती के उन्होंने एक शॉट में इस सीन को पूरा कर लिया। हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होने जा रही फिल्म वॉर में टाइगर का मुकाबला ऋतिक रोशन से है और फिल्म में वाणी कपूर अपने अब तक के सबसे ग्लैमरस अवतार में दिखने वाली हैं।
विज्ञापन
फिल्म वॉर को लेकर डायरेक्टर सिद्धार्थ ने किए खुलासे, टाइगर के लिए खासतौर पर कही ये बात