{"_id":"5e406a278ebc3ee5ac312d13","slug":"waluscha-de-sousa-sign-apoorva-lakhia-web-series-with-saqib-saleem","type":"story","status":"publish","title_hn":"वलूशा को मिला वेब सीरीज में बड़ा मौका, निर्देशक अपूर्व लखिया ने साकिब सलीम के साथ साइन किया","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
वलूशा को मिला वेब सीरीज में बड़ा मौका, निर्देशक अपूर्व लखिया ने साकिब सलीम के साथ साइन किया
Mon, 10 Feb 2020 01:53 AM IST
Mishra Mishra
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 10 Feb 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
Waluscha De Sousa
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' में उनकी पत्नी के तौर पर नजर आ चुकीं वलूशा डिसूजा अपनी नई पारी शुरू करने जा रही हैं। मशहूर फिल्म निर्देशक अपूर्व लखिया ने उन्हें अपनी वेब सीरीज में लीड किरदार दिया है। इस सीरीज में उनके साथ साकिब सलीम, श्रिया पिलगांवकर, इकबाल खान, अंकुर भाटिया भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
वलूशा ने यशराज फिल्म्स की फिल्म 'फैन' के जरिए ही सिनेमा जगत में कदम रखा। फिल्म में उन्होंने अपने लुक और अदाकारी से अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई। इसके अलावा वह 'लुसिफर' और 'टाइम टू डांस' जैसी फिल्मों में भी अभिनय कर चुकी हैं। साथ ही 'नच बलिए 9' को होस्ट भी कर चुकी हैं। अब वह डिजिटल डेब्यू के द्वारा अपने करियर में और ऊंचाई पर पहुंचने की कोशिश में लगी हुई हैं।
विज्ञापन
वलूशा के अनुसार वह संजय लीला भंसाली की फिल्म 'इंशाअल्लाह' में भी नजर आने वाली थीं लेकिन फिर फिल्म के लीड हीरो सलमान खान और निर्देशक संजय लीला भंसाली के बीच कुछ मतभेद के चलते फिल्म बंद हो गई। फिल्म जगत में चर्चा रही है कि फिल्म इंशाअल्लाह में डेजी शाह और वलूशा को लिए जाने का भंसाली पर सलमान ने काफी दबाव बनाया था जबकि भंसाली इससे सहमत नहीं थे।
विज्ञापन
'थप्पड़' का ट्रेलर देख भावुक हुईं स्मृति ईरानी और कल्कि की बेटी के नाम का खुलासा, पांच खबरें