फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vivek Agnihotri says Hindi songs look like bad copies of Insta reels users links this post to Besharam Rang

Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने बॉलीवुड गानों को कहा इंस्टा रील की खराब कॉपी, बेशरम रंग पर है निशाना?

Tue, 13 Dec 2022 09:25 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 13 Dec 2022 09:25 PM IST
सार

बता दें कि हाल ही में शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'पठान' का पहला गाना 'बेशरम रंग' रिलीज हुआ है। यही वजह है कि नेटिजन्स ने विवेक अग्निहोत्री के ट्वीट को इस गाने से जोड़ना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Vivek Agnihotri says Hindi songs look like bad copies of Insta reels users links this post to Besharam Rang
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'द कश्मीर फाइल्स' फेम फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह तमाम मुद्दों पर मुखर होकर बोलते हैं। इसके अलावा वह बॉलीवुड फिल्मों और सितारों पर भी टिप्पणी करने से पीछे नहीं रहते। एक बार फिर विवेक अग्निहोत्री अपने एक ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उन्होंने बॉलीवुड गानों पर निशाना साधा है। विवेक अग्निहोत्री ने बॉलीवुड गानों को इंस्टाग्राम रील की खराब कॉपी कहा है। इसके बाद यूजर्स विवेक के इस गाने को शाहरुख खान की 'पठान' के हाल ही में रिलीज हुए 'बेशरम रंग' गाने से जोड़ रहे हैं। 

विज्ञापन

200 Crore Films: बॉलीवुड के इन सितारों ने दीं सबसे ज्यादा 200 करोड़ी फिल्में, पहले नंबर पर है यह सुपरस्टार
विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'पठान' का पहला गाना 'बेशरम रंग' रिलीज हुआ है। यही वजह है कि नेटिजन्स ने विवेक अग्निहोत्री के ट्वीट को इस गाने से जोड़ना शुरू कर दिया। बता दें कि विवेक अग्निहोत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर लिखा है, 'पहले इंस्टा रील बॉलीवुड गानों की खराब कॉपी लगा करते थे। अब बॉलीवुड गाने इंस्टा रील की खराब कॉपी लगते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेक अग्निहोत्री के इस ट्वीट पर यूजर्स ने उनके तमाम पुराने ट्वीट के स्क्रीनशॉट पोस्ट करने शुरू कर दिए, जिनमें वह शाहरुख खान की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।  एक पुराने ट्वीट में विवेक अग्निहोत्री ने लिखा है, 'फिल्में होती हैं, ब्लॉकबस्टर फिल्में होती हैं। इसके बाद शाहरुख खान होते हैं।' विवेक अग्निहोत्री ने इस ट्वीट में बाकायदा शाहरुख खान को टैग किया हुआ है। इस पर यूजर्स विवेक अग्निहोत्री को उनके पुराने दिन याद दिला रहे हैं।


इस ट्वीट पर यूजर्स की काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'पहले फिल्में देखने के लिए बनती थीं। अब फिल्में बांटने के लिए बनती हैं।' एक यूजर ने लिखा, 'बॉलीवुड बहुत बदल गया है। ऐसा लगता है कि आजकल सब कुछ कॉपी किया गया है। मैं थोड़ा आपसे सहमत हूं। मेरा उत्साह भी कम हो गया है कि मुझे अब कोई परवाह नहीं है। संगीत इन दिनों सबसे खराब है।' एक यूजर ने लिखा,'एक फिल्म क्या चल गई, आपने तो एसएस राजामौली जितना बड़ा समझ लिया।'
Taza Khabar Trailer: रंक से रईस बनने की कहानी...', भुवन बाम की वेब सीरीज 'ताज खबर' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed