फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vivek Agnihotri says Bollywood is in bad shape again said actors taking huge fees after giving flop films

Vivek Agnihotri: फ्लॉप फिल्म देकर मोटी फीस लेने वाले एक्टर्स पर बरसे विवेक, बोले- बॉलीवुड का बुरा दौर फिर शुरू

Tue, 04 Apr 2023 11:45 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 04 Apr 2023 11:45 PM IST
सार

विवेक अग्निहोत्री ने लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों को लेकर बॉलीवुड की स्थिति पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि इंडस्ट्री का बुरा दौर वापस आ गया है।

विज्ञापन
Vivek Agnihotri says Bollywood is in bad shape again said actors taking huge fees after giving flop films
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बयानों के लिए भी चर्चा में रहते हैं। अक्सर वह बेबाक टिप्पणी करते नजर आते हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। दरअसल, इस साल जनवरी महीने में रिलीज हुई शाहरुख खान की 'पठान' ने कमाई के मामले में सभी रिकॉर्ड तोड़े और धुआंधार कलेक्शन किया, जिस पर बॉलीवुड इंडस्ट्री खुश थी। वहीं, उसके बाद लगातार बड़े स्टार्स की कई फिल्में रिलीज हुईं, जो 'पठान' जैसी दमदार साबित नहीं हुईं। इस पर विवेक अग्निहोत्री ने अपने विचार सामने रखे हैं।

विज्ञापन

Vivek Agnihotri says Bollywood is in bad shape again said actors taking huge fees after giving flop films
फिल्म पठान - फोटो : social media

दरअसल, 'पठान' के बाद कार्तिक आर्यन की 'शहजादा', रणवीर सिंह की 'तू झूठी मैं मक्कार' और अजय देवगन की 'भोला' रिलीज हुई हैं। इनमें से कोई भी फिल्म 'पठान' के बराबर भी नहीं पहुंच पाईं। इस पर विवेक अग्निहोत्री ने बॉलीवुड की स्थिति पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि इंडस्ट्री का बुरा दौर वापस आ गया है। उन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े सितारों की फिल्मों और उनके कम कलेक्शन की ओर इशारा किया और कहा कि अभिनेताओं को खराब प्रदर्शन के बावजूद ज्यादा फीस दी जाती है।

Manoj Bajpayee: 'बागी 2' में विलेन क्यों बने थे मनोज बाजपेयी, इतने साल बाद अभिनेता ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

Vivek Agnihotri says Bollywood is in bad shape again said actors taking huge fees after giving flop films
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media

विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट किया, 'बॉलीवुड का फिर से बुरा हाल है। ऐसा लगता है, जैसे पूरी इंडस्ट्री उन सेलेब्स को इतनी ज्यादा फीस देकर खुश है, जो एक अच्छी ओपनिंग की गारंटी नहीं दे सकते। स्टार्स के घमंड और लाइफस्टाइल में सबसे ज्यादा पैसा बर्बाद होता है। आखिर क्या गलत हो रहा है?

Sports Team: ये बॉलीवुड सितारे हैं स्पोर्ट्स टीम के मालिक, किसी ने IPL तो किसी ने फुटबाल में किया इंवेस्ट

विज्ञापन

Vivek Agnihotri says Bollywood is in bad shape again said actors taking huge fees after giving flop films
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media

विवेक अग्निहोत्री फिल्मों को लेकर भी अक्सर बयान देते रहते हैं, जब 'पठान' के गाने 'बेशरम रंग' पर विवाद हुआ था, तब उन्होंने फिल्म की आलोचना की थी, लेकिन जब 'पठान' ने दमदार सफलता हासिल की तो इसके लिए निर्देशक ने शाहरुख खान की तारीफ की थी। उन्होंने बॉलीवुड को 'बायकॉट गैंग' से बचाने का श्रेय शाहरुख को दे दिया था। वहीं, 'पठान' के बाद रिलीज हुई कार्तिक की 'शहजादा' भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई और अक्षय कुमार की 'सेल्फी' का भी यही हाल रहा।

Salman Khan: मुकेश अंबानी की पार्टी में बैकग्राउंड डांसर बने सलमान खान, ट्रोल्स बोले- पैसे का चक्कर बाबू भैया

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed