फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vivek Agnihotri said The Delhi files will tell lots of truth about Tamil Nadu also

The Delhi Files: विवेक अग्निहोत्री बोले, दिल्ली ही नहीं, तमिलनाडु की सच्चाई भी बताएगी ‘द दिल्ली फाइल्स’

Sun, 17 Apr 2022 03:48 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 17 Apr 2022 03:48 PM IST
सार

विवेक अग्निहोत्री ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को मिली सफलता के बाद अब अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। ‘द कश्मीर फाइल्स’ में अपने अभिनय के लिए तारीफ बटोरने वाली अनुपम खेर भी इसका हिस्सा होंगे।

विज्ञापन
Vivek Agnihotri said The Delhi files will tell lots of truth about Tamil Nadu also
द दिल्ली फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विवेक अग्निहोत्री ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को मिली सफलता के बाद अब अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। 90 के दशक में कश्मीरों के साथ हुए नरसंहार को दिखाने के बाद अब वह ‘द दिल्ली फाइल्स’ बनाने जा रहे हैं। रविवार को चेन्नई में विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि ‘द दिल्ली फाइल्स’ तमिलनाडु के बारे में भी बहुत कुछ सच बताएगी।

विज्ञापन

निर्देशक ने आगे कहा कि यह सिर्फ दिल्ली के बारे में नहीं है, यह दिखाता है कि दिल्ली कितने सालों से ‘भारत’ को नष्ट कर रही है, जिसने दिल्ली में देश पर शासन किया, कैसे उन्होंने मुगल राजाओं से लेकर अंग्रेजों से लेकर आधुनिक समय तक सब कुछ नष्ट कर दिया। इतिहास साक्ष्य और तथ्य आधारित होना चाहिए। यह कथा-आधारित नहीं होना चाहिए। भारत में समस्या है कि यहां बहुत से लोग कथा या उनके राजनीतिक और भारत के राजनीतिक एजेंडे के आधार पर इतिहास लिखते हैं और इसलिए महान हिंदू सभ्यता को हमेशा नजरअंदाज किया जाता है। इसके साथ ही यह माना जाता है कि हम कमजोर लोग हैं और हमने जो कुछ भी सीखा है, वह पश्चिमी शासकों या आक्रमणकारियों से सीखा है, जो गलत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 1984 भारत इतिहास का काला अध्याय है। जिस तरह से पूरे पंजाब में आतंकवाद की स्थित को संभाला गया था, वह अमानवीय था और बोट बैंक की राजनीति के लिए था। इससिए पंजाब में कांग्रेस ने आतंकवाद को बढ़ावा दिया। पहले उन्होंने इसे बनाया और फिर इसे नष्ट कर दिया। इसके बाद बहुत से निर्दोष लोगों के मार डाला और इस मामले को ढक दिया। आज तक किसी को न्याय नहीं मिला, इससे बुरा क्या हो सकता है। लेकिन अगर लोगों को इतिहास पढ़ाया जाए और तथ्य बताए जाए तो लोग न्याय की मांग करते हैं और तभी सरकार झुकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बता दें कि विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। लोगों के बीच बढ़ती फिल्म की लोकप्रियता के चलते इसकी स्क्रीन भी बढ़ाई गई थी। छोटे से बजट में बनी फिल्म 250 करोड़ रुपये के क्लब में भी शामिल हो चुकी है। ‘द कश्मीर फाइल्स’ में अपने अभिनय के लिए तारीफ बटोरने वाली अनुपम खेर ‘द दिल्ली फाइल्स’ का भी हिस्सा होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed