फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vivek Agnihotri responds to Gopal Mukherjee grandson Shantanu complaint amid The Bengal Files Controversy

The Bengal Files: गोपाल मुखर्जी की छवि बिगाड़ने के आरोप पर विवेक की प्रतिक्रिया, कहा- देश का हर-बच्चा उन्हें..

Wed, 20 Aug 2025 11:47 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 20 Aug 2025 11:47 PM IST
सार

The Bengal Files Controversy: फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' विवादों के घेरे में हैं। इस फिल्म को लेकर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री पर कई एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। इसके अलावा विवेक पर आरोप है कि उन्होंने फिल्म में गोपाल मुखर्जी की छवि बिगाड़ी है। हाल ही में निर्देशक ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन
Vivek Agnihotri responds to Gopal Mukherjee grandson Shantanu complaint amid The Bengal Files Controversy
विवेक रंजन अग्निहोत्री - फोटो : एएनआई

विस्तार

विवेक अग्निहोत्री ने बीते दिनों कोलकाला में अपनी आगामी फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' का ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम आयोजिक किया, जिसमें खूब हंगामा हुआ। फिल्म विवादों में घिरी है और निर्देशक के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हुई हैं। साल 1946 में हुए दंगों को रोकने वाले लोकप्रिय बंगाली योद्धा गोपाल मुखर्जी के पोते शांतनु मुखर्जी ने भी विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। शांतनु ने निर्देशक पर आरोप लगाया है कि फिल्म में उनके दादा की छवि खराब की गई है। इस किस्म के आरोपों पर विवेक अग्निहोत्री ने प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन

गोपाल मुखर्जी के पोते से फोन पर हुई बात
फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' में 1946 में हिंदुओं के खिलाफ हुए दंगों को रोकने में अहम भूमिका निभाने वाले एक प्रमुख बंगाली योद्धा गोपाल मुखर्जी को फिल्म में दिखाए जाने को लेकर विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत गोपाल मुखर्जी के पोते शांतनु मुखर्जी ने दर्ज कराई है, जिन्होंने आरोप लगाया है कि फिल्म उनके दादा की पहचान को धूमिल करती है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में विवेक ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'भारत में अभी तक किसी ने भी फिल्म नहीं देखी है। बिना फिल्म देखे ही अनुमान लगाए जा रहे हैं। फिल्म निर्माता ने आगे बताया कि उन्होंने मुखर्जी के पोते से फोन पर बात की थी, लेकिन चूंकि मामला अब कानूनी मोड़ ले चुका है, इसलिए वह कानूनी रूप से जवाब देंगे'।

'फिल्म देखकर भारत का हर बच्चा उन्हें हीरो के रूप में जानेगा'
विवेक अग्निहोत्री ने कहा, 'किसी को नहीं पता कि फिल्म में क्या दिखाया गया है? लोग अंदाजा लगा रहे हैं। ऐसा नहीं है। मैंने उनके पोते से फोन पर बात की है। मैं इसमें नहीं पड़ना चाहता। उन्होंने कानूनी रास्ता अपनाया है, इसलिए हम भी कानूनी तौर पर जवाब देंगे'। विवेक अग्निहोत्री ने आगे कहा कि उनके विचार से गोपाल मुखर्जी एक हीरो थे। विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि इस फिल्म से पहले भारत में बहुत कम लोग मुखर्जी के बारे में जानते थे, लेकिन यह फिल्म यह सुनिश्चित करेगी कि 'भारत का हर बच्चा उन्हें एक वीर योद्धा के रूप में पहचाने'।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले- 'फिल्म देखकर हर कोई खुश होगा'
निर्देशक ने कहा, 'मैं बस इतना कह सकता हूं कि मैं गोपाल मुखर्जी को हीरो मानता हूं। बंगाली हिंदुओं के मन में, गोपाल मुखर्जी एक हीरो हैं  और मैंने उन्हें एक हीरो के रूप में ही फिल्म में दिखाया है। इसके बाद उनकी लोकप्रियता में और इजाफा होगा'। उन्होंने आगे कहा, 'अगर इस फिल्म ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया तो लोग उनके बारे में जानेंगे। मैं गारंटी देता हूं कि फिल्म रिलीज होने के बाद भारत का हर बच्चा उन्हें हीरो मानेगा। इसलिए, हर कोई फिल्म देखकर खुश होगा'।

विज्ञापन

सितंबर में रिलीज होगी फिल्म
विवेक अग्निहोत्री ने बंगाल के माहौल पर भी टिप्पणी करते हुए कहा, 'देखो यार, ये सब टीएमसी वगैरा के साथ काम करते हैं और बंगाल में वही बोलना पड़ता है, जो बुलवाया जाता है। इतनी किसी की हिम्मत नहीं है कि खुलकर कुछ बोल सकें। तो जब फिल्म आएगी, तो उनके पोते वगैरा सब खुश हो जाएंगे'। बता दें कि इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी जैसे सितारे हैं। यह फिल्म 05 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed