Virata Parvam: राणा दग्गुबाती और साईं पल्लवी स्टारर ‘विराट पर्वम’ की रिलीज डेट घोषित, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
फिल्म ‘विराट पर्वम’ (Virata Parvam) की रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है। इस फिल्म में राणा दग्गुबाती के साथ साउथ की मशहूर अभिनेत्री साईं पल्लवी भी नजर आएंगी।
विस्तार
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बाद बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुके मशहूर अभिनेता राणा दग्गुबाती अपनी फिल्मों के जरिए लगातार लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। अपने दमदार अभिनय के लिए मशहूर अभिनेता एक बार फिर अपनी फिल्म के जरिए धमाल मचाने को तैयार है। हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म ‘विराट पर्वम’ (Virata Parvam) की रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है। इस फिल्म में राणा दग्गुबाती के साथ साउथ की मशहूर अभिनेत्री साईं पल्लवी भी नजर आएंगी।
हाल ही में सामने आई फिल्म की नई रिलीज डेट के मुताबिक यह फिल्म इस साल एक जुलाई को रिलीज की जाएगी। इस बारे में एसएलवी सिनेमा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी। फिल्म की रिलीज डेट का एलान करते हुए मेकर्स ने फिल्म का एक पोस्टर भी शेयर किया है। सामने आए फिल्म के नए पोस्टर में एक हाथ में बंदूक और एक हाथ में साईं पल्लवी का हाथ थामे दोनों कलाकारों का लुक बेहद दमदार लग रहा है।
Witness the epic tale of LOVE and REVOLUTION on the Big Screens this monsoon ♥#VirataParvam Grand Theatrical Release worldwide on July 1st 🔥#VirataParvamOnJuly1st@RanaDaggubati @Sai_Pallavi92 @venuudugulafilm @dancinemaniac @laharimusic @SureshProdns @SLVCinemasOffl pic.twitter.com/cknO45RycV
— SLV Cinemas (@SLVCinemasOffl) May 6, 2022
फिल्म की रिलीज डेट और नया पोस्टर सामने आते ही दर्शकों की तरफ से इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म भी पर्दे पर धमाल मचाने वाली है। फिल्म की बात करें तो विराट पर्वम एक ऐसी कहानी है जो लोगों को प्रेरित करेगी। ये फिल्म 90 के दशक की सच्ची घटनाओं पर आधारित है।
फिल्म में राणा दग्गुबाती ‘अरन्या’ नाम का किरदार निभाते नजर आएंगे। वहीं, साईं पल्लवी ‘वेनेला’ नाम के किरदार में दिखाई देंगी। इस फिल्म को डी सुरेश बाबू ने द्वारा निर्देशित किया गया है। फिल्म में राणा दग्गुबाती और साईं पल्लवी के अलावा नंदीता दास, नवीन चंद्र, जरीना वहाब, ईश्वरी राव और साई चंद भी अहम रोल में नजर आएंगे। फिल्म बाहुबली में ‘भल्लालदेव’ के किरदार से लोकप्रिय हुए राणा दग्गुबाती को साउथ के साथ-साथ अब बॉलीवुड में भी काफी पसंद किया जाता है।