फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Viral Video Of Sonakshi Sinha And Zaheer Iqbal playing on Ice goes viral fans reaction

Viral Video: बर्फ में मस्ती करते नजर आए सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल, वीडियो हुआ वायरल

Wed, 09 Jul 2025 07:34 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 09 Jul 2025 07:34 PM IST
सार

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपना और जहीर का एक शानदार मस्ती भरा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
 

विज्ञापन
Viral Video Of Sonakshi Sinha And Zaheer Iqbal playing on Ice goes viral fans reaction
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम@aslisona

विस्तार

सोनाक्षी सिन्हा ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपना एक मस्ती भरा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सोनाक्षी मैचिंग पैंट और बूट के साथ काले रंग की जैकेट पहनी हुई है, जबकि उनके पति ने नीले रंग की पैंट के साथ नियॉन-हरे रंग की पफर जैकेट पहनी हुई है। उनका यह शानदार वीडियो फैंस को भी बेहद पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

 

सोनाक्षी और जहीर का मस्ती भरा वीडियो
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई। इस मौके पर वे स्विट्जरलैंड की यात्रा पर गए और वहां की मस्ती भरी यादें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। उनकी मजेदार नोकझोंक और दोस्ती उनके रिश्ते की खासियत है। सोनाक्षी ने आज इंस्टा्गराम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें वे बर्फीले पहाड़ों के बीच बाहें फैलाए खड़ी हैं। जहीर उन्हें गले लगाने के लिए दौड़ते हैं, लेकिन सोनाक्षी मस्ती में उनसे बचने की कोशिश करती हैं। बाद में दोनों हंसते हुए गले मिलते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनाक्षी का पोस्ट
सोनाक्षी और जहीर ने जून 2024 में सात साल की डेटिंग के बाद शादी की थी। शादी उनके घर पर सादे समारोह में हुई, जिसके बाद एक शानदार रिसेप्शन हुआ। सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो के साथ लिखा, 'गलत नंबर'। फैंस ने सोनाक्षी की इस पोस्ट पर जमकर प्यार बरसाया। एक फैन ने लिखा, 'कितने प्यारे', एक और फैन ने लिखा, 'बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ी', वहीं कई फैंस ने सोनाक्षी और जहीर के इस मस्ती भरे वीडियो पर लाल दिल वाले इमोजी और फायर इमोजी बरसाए हैं।
विज्ञापन

सोनाक्षी का वर्कफ्रंट
सोनाक्षी की थ्रिलर फिल्म 'निकिता रॉय' 18 जुलाई को रिलीज होगी। उनके भाई कुश एस सिन्हा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में परेश रावल, अर्जुन रामपाल और सुहैल नैयर भी नजर आएंगे। पहले यह फिल्म 27 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन दूसरी फिल्मों से टकराव के कारण तारीख बदली दी गई। वहीं जहीर को आखिरी बार आयुष शर्मा की फिल्म 'रुस्लान' में स्पेशन कैमियो में देखा गया था।

यह भी पढ़ें: Rajkummar-Patralekhaa: पेरेंट्स बनने वाले हैं राजकुमार-पत्रलेखा, सोशल मीडिया पर दी जानकारी; सेलेब्स ने दी बधाई..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed