{"_id":"6ac523058d7f0fa9d7004fd9","slug":"viral-video-jaya-bachchan-pushes-away-reporters-microphone-during-delhi-opposition-protest-2026-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वायरल वीडियो: जया बच्चन ने प्रदर्शन के दौरान रिपोर्टर का माइक हटाया, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; जानें पूरा मामला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वायरल वीडियो: जया बच्चन ने प्रदर्शन के दौरान रिपोर्टर का माइक हटाया, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; जानें पूरा मामला
Tue, 06 Oct 2026 10:10 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Tue, 06 Oct 2026 10:10 PM IST
सार
Jaya Bachchan: समाजवादी पार्टी की सांसद और दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन एक बार फिर चर्चा में हैं। दिल्ली में विपक्षी दलों के प्रदर्शन के दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानिए वीडियो में क्या है खास।
विज्ञापन
जया बच्चन (फाइल फोटो)
- फोटो : यूट्यूब
विस्तार
सोशल मीडिया पर प्रदर्शन से जुड़ा एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में जया बच्चन एक रिपोर्टर के माइक को हटाती हुई नजर आ रही हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, जया बच्चन दिल्ली में इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। विपक्षी सांसद चुनाव आयोग के दफ्तर की ओर मार्च कर रहे थे। इस प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही थी। इसी दौरान संसद मार्ग के पास जया बच्चन रिपोर्टर्स के बीच नजर आईं।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पत्रकार जया बच्चन से प्रदर्शन में लगे एक पोस्टर को लेकर सवाल करने की कोशिश करता है। इसी दौरान जया बच्चन रिपोर्टर के माइक को हाथ से हटाती हुई नजर आती हैं और सवाल का जवाब नहीं देतीं। उनका यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई।

Trending Videos
जया बच्चन (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
वायरल वीडियो पर यूजर्स का रिएक्शन
ये भी पढ़ें- इंडिया गठबंधन का धरना LIVE: राहुल-प्रियंका समेत 50 सांसद किंग्सवे कैंप पहुंचे, बाहर जुटी कार्यकर्ताओं की भीड़
- जया बच्चन का यह वीडियो सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स उनकी इस हरकत पर सवाल उठा रहे हैं।
- कुछ लोगों ने इसे मीडिया के साथ उनके पुराने विवादों से जोड़कर भी देखा।
- जया बच्चन पहले भी फोटोग्राफर्स और पैपराजी के साथ अपने व्यवहार को लेकर चर्चा में रही हैं।
- वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण था और पुलिस ने विपक्षी नेताओं को बैरिकेडिंग के जरिए रोक रखा था।
- ऐसे में वीडियो में दिखे कुछ सेकेंड के आधार पर पूरे मामले को देखना सही नहीं होगा।
ये भी पढ़ें- इंडिया गठबंधन का धरना LIVE: राहुल-प्रियंका समेत 50 सांसद किंग्सवे कैंप पहुंचे, बाहर जुटी कार्यकर्ताओं की भीड़