फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vir Das welcomes Will Smith to India with a joke comedian says he can learn to sue the comedian here

थप्पड़ कांड: विल स्मिथ के भारत आने पर वीर दास ने शेयर की पोस्ट, कहा-'क्या वह कॉमेडियन को हाथों से थप्पड़ मारना बंद कर सकते हैं'

Sat, 23 Apr 2022 07:05 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 23 Apr 2022 07:05 PM IST
विज्ञापन
Vir Das welcomes Will Smith to India with a joke comedian says he can learn to sue the comedian here
कॉमेडियन वीर दास, विल स्मिथ - फोटो : social media

पिछले महीने ऑस्कर के मंच पर कॉमेडियन क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के बाद हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ विवादों में आ गए थे। हालांकि उन्होंने इस घटना के लिए क्रिस रॉक से माफी भी मांग ली थी। अब विल को शनिवार को मुंबई के एक निजी हवाई अड्डे पर देखा गया, तो इसके बाद भारतीय कॉमेडियन वीर दास ने विल के लिए एक 'वेलकम' पोस्ट शेयर किया है। दरअसल उन्होंने पोस्ट के जरिए मजाकिया लहजे में क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने वाली घटना पर अपनी राय रखी है। वीर की इस पोस्ट पर यूजर्स भी जबरदस्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन


कहा-वह कॉमेडियन को थप्पड़ मारना बंद करना सीख सकते हैं
कॉमेडियन वीर दास ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आपका स्वागत है'। इसके अलावा उन्होंने अपने नोट में लिखा, "क्या स्मिथ भारत में हैं? अच्छा। वह कॉमेडियन को अपने हाथों से थप्पड़ मारना बंद करना सीख सकते हैं और कानूनी मामलों के साथ थप्पड़ मारना शुरू कर सकते हैं।"
विज्ञापन


यूजर्स दे रहे जबरदस्त प्रतिक्रिया
कॉमेडिन वीर दास की पोस्ट पर एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा "और यह भी सीखें कि जिन लोगों से आप नफरत करते हैं, उनके खिलाफ बुलडोजर का उपयोग कैसे करें! इसी तरह से एक दूसरे यूजर ने लिखा, "हो सकता है कि वह भारत में लोगों को अनुचित चुटकुले बनाने वाले कॉमेडियन से निपटने का प्रशिक्षण देने के लिए आए हों" अन्य यूजर्स भी इसी तरह से मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vir Das (@virdas)



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed