{"_id":"323fa21a-c50f-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"vinod-khanna-s-son-sakshi-ready-to-debut","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनोद खन्ना का तीसरा बेटा भी फिल्मों में ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विनोद खन्ना का तीसरा बेटा भी फिल्मों में
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 25 May 2013 01:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना के बाद विनोद खन्ना का तीसरा बेटा साक्षी खन्ना भी फिल्मों में दिखने वाला है। निर्देशक मिलन लूथरिया उसे अपनी फिल्म में मौका दे सकते हैं।
विज्ञापन
विनोद खन्ना के सबसे छोटे बेटे साक्षी ने कुछ दिनों पहले फिल्मों में अभिनय करने की इच्छा जाहिर की थी। अब उसे फिल्मों में करने के प्रस्ताव भी मिलने लगे हैं। कई बड़े प्रोड्यूसर और डायरेक्टर ने साक्षी को अपनी फिल्म में लेने का ऑफर दिया है।
विज्ञापन
फिल्मकार मुकेश भट्ट उन्हें अपनी फिल्म 'आशिकी 2' में लेना चाहते थे, लेकिन किन्ही कारणों से बात नहीं बनी। अब मिलन लूथरिया साक्षी को मौका देंगे। लूथरिया के खन्ना परिवार के साथ अच्छे रिश्ते हैं।
विज्ञापन
फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई 2' की शूटिंग के दौरान साक्षी, लूथरिया के असिस्टेंट के तौर पर काम कर रहे थे। इस दौरान लूथरिया उनसे काफी इंप्रेस हुए। तभी उन्होंने साक्षी को बतौर हीरो लेकर फिल्म बनाने का फैसला लिया है।
इस फिल्म में हीरोइन के लिए किसी फ्रेश फेस की तलाश की जा रही है। इस फिल्म के साथ ही लूथरिया अपना होम प्रोडक्शन शुरु करेंगे। साक्षी का नाम कुछ साल पहले एक रेव पार्टी में शामिल होने पर उछला था।