फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vinod Khanna Couldn't Fulfil His Last Wish To Go To Pakistan

अधूरी रह गई विनोद खन्ना की आखिरी ख्वाहिश...

Sat, 29 Apr 2017 12:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Sat, 29 Apr 2017 12:16 PM IST
विज्ञापन
Vinod Khanna Couldn't Fulfil His Last Wish To Go To Pakistan
विनोद खन्ना
विनोद खन्ना  संसार से रुखसत हो गए लेकिन उनकी आखिरी ख्वाहिश पूरी नहीं हो पाई। लोगों के दिलों में उनकी याद जिंदा रहेगी और विनोद खन्ना के परिवार के मन में यह टीस बनी रहेगी कि विनोद की दिली ख्वाहिश उनके दिल में ही विदा हो गई।
विज्ञापन


पाकिस्तान के सांस्कृतिक कार्यालय के अनुसार विनोद खन्ना मरने से पहले एक बार पाकिस्तान के पेशावर आना चाहते थे। खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत के सांस्कृतिक धरोहर परिषद के महासचिव शकील वहीदुल्लाह ने 2014 में भारत में खन्ना से मुलाकात की थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया, 'अपने ऑटोग्राफ में विनोद खन्ना ने पेशावर के लोगों के लिए अपना प्यार भेजा था और अपने पुश्तैनी शहर आने की इच्छा जताई थी। वह वो जगह देखना चाहते थे जहां उनके माता-पिता और पूर्वजों रहे हैं।' उन्होंने बताया कि विनोद खन्ना ने इसके लिए आग्रह भी किया था लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत का सांस्कृतिक धरोहर परिषद जल्द ही उनकी याद में एक कार्यक्रम का आयोजन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पिता के अंतिम संस्कार पर भावुक दिखे अक्षय खन्ना, देखें तस्वीरें

पाकिस्तान के जाने-माने फिल्म इतिहासकार मुहम्मद इब्राहिम जिया ने भी 2014 में विनोद खन्ना और दिलीप कुमार से मुलाकात की थी। उन्होंने बताया कि पेशावर में विनोद खन्ना का घर पाकिस्तान ऑल विमेन्स असोसिएशन द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है। विनोद खन्ना का जन्म पेशावर में 6 अक्टूबर 1946 में हुआ था। उनके पिता मेह चंद वहां के जाने-माने बिजनेसमैन थे। आजादी के बाद उनका परिवार मुंबई में आ कर बस गया था।

ये भी पढ़ें- अमिताभ ने लिखा, 'याद रहेगा ताज के डिस्को में विनोद खन्ना के साथ चोरी-छिपे जाना'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed