फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan Writes An Emotional Blog On Vinod Khanna's Death

अमिताभ ने लिखा, 'याद रहेगा ताज के डिस्को में विनोद खन्ना के साथ चोरी-छिपे जाना'

Fri, 28 Apr 2017 06:48 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Fri, 28 Apr 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Writes An Emotional Blog On Vinod Khanna's Death
अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना
27 अप्रैल को बॉलीवुड के 'दयावान' अभिनेता विनोद खन्ना ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्हें आखिरी विदाई देने पूरा बॉलीवुड उमड़ा था। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी 'अमर, अकबर, एंथनी' और 'मुकद्दर का सिकंदर' फिल्मों में उनके को-स्टार रहे विनोद खन्ना को नम आखों से विदाई दी। उन्होंने विनोद खन्ना की याद में एक ब्लॉग भी लिखा।
विज्ञापन


विनोद खन्ना के साथ शुरुआती दिनों को याद करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'मैंने उन्हें सबसे पहले अजंता आर्ट्स आफिस में देखा था जब मैं नौकरी तलाश रहा था। एक सधी कदकाठी का हैंडसम युवक... ये  1969 का समय था... वह अजंता आर्ट्स फिल्म की 'मन का मीत' में काम कर रहे थे... मैं कहीं भी कोई भी रोल पाने के लिए संघर्ष कर रहा था।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'अमर' को श्रद्धांजलि देने पहुंची 'अकबर-एंथनी' समेत कई हस्तियां
विज्ञापन
विज्ञापन


अमिताभ ने आगे लिखा, 'वह काफी बड़े स्टार हो कर भी जमीन से जुड़े हुए थे। उनकी बीटल फॉक्सवैगन कार में घूमना और ताज होटल के डिस्को क्लब में मुझे चोरी-छिपे घुसाना। गीतांजली के साथ उनकी शादी और राहुल और अक्षय का जन्म। राहुल और अक्षय को वह 'अमर, अकबर, एंथनी' के सेट पर भी लाया करते थे।' अमिताभ ने इस बात का भी खुलासा किया कि विनोद खन्ना के पिता की मौत के बाद दोनों एक्टर काफी करीब आ गए थे।

अमिताभ बच्चन ने विनोद खन्ना का व्यक्तित्व काफी आकर्षक बताया। अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना ने 'अमर, अकबर, एंथनी', 'मुकद्दर का सिकंदर', 'रेश्मा और शेरा', 'जमीर', 'हेरा फेरी' और 'खून पसीना' जैसी फिल्मों में साथ काम किया था।

ये भी पढ़ें- Baahubali 2 Movie Review: रोमांस खूबसूरत और एक्शन सांसें रोक देने वाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed