फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vin Diesel Plays father for Paul Walker's daughter in her marriage

सोशल मीडिया: शादी के मंच तक पॉल वॉकर की बेटी को लेकर गए विन डीजल, इंटरनेट पर वायरल हुई तस्वीरें

Sat, 23 Oct 2021 08:41 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 23 Oct 2021 08:41 PM IST
सार

दिवंगत अभिनेता पॉल वॉकर की 22 वर्षीय बेटी और मॉडल मीडो वॉकर ने डोमिनिकन गणराज्य में अभिनेता लुई थॉर्नटन-एलन से शादी कर ली है।

विज्ञापन
Vin Diesel Plays father for Paul Walker's daughter in her marriage
विन डीजल,मीडो वॉकर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

दिवंगत अभिनेता पॉल वॉकर की 22 वर्षीय बेटी और मॉडल मीडो वॉकर ने डोमिनिकन गणराज्य में अभिनेता लुई थॉर्नटन-एलन से शादी कर ली है। अपनी शादी के बाद मीडो ने अब सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उनके शादी समारोह में कुछ ही मेहमान शामिल हुए थे। इंटरनेट पर शेयर की इन तस्वारों में से एक में मीडो विन डीजल के साथ शादी के लिए जाती दिखाईं दे रही हैं। हालांकि, आमतौर पर  दुल्हन के पिता उसे स्टेज तक ले जाते हैं। अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा "आयू।" वहीं, गैल गैडोट और अन्य सितारों ने मॉडल को उनकी शादी की बधाई दी।

विज्ञापन


फास्ट एंड फ्यूरियस अभिनेता पॉल वॉकर की साल 2013 में एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। वह उस समय 40 वर्ष के थे। पॉल ने विन डीजल के साथ नौ फास्ट एंड फ्यूरियस फिल्मों में से पहले छह में अभिनय किया था।

विज्ञापन

Vin Diesel Plays father for Paul Walker's daughter in her marriage
मीडो वॉकर - फोटो : इंस्टाग्राम

मीडो वॉकर ने अपनी शादी की कुछ अन्य तस्वीरें और वीडिजो भी शेयर की हैं। इसे शेयर करते हुए मीडो ने कैप्शन दिया "हम शादीशुदा हैं।" मीडो की शादी में मौजूद विन डीजल एकमात्र फास्ट एंड फ्यूरियस स्टार नहीं थे। फिल्म में पॉल वॉकर की ऑन-स्क्रीन प्रेमिका की भूमिका निभाने वाले जॉर्डना ब्रूस्टर भी इस समारोह में शामिल हुईं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Meadow Walker (@meadowwalker)

 

Vin Diesel Plays father for Paul Walker's daughter in her marriage
मीडो वॉकर - फोटो : इंस्टाग्राम

इस साल की शुरुआत में, मीडो वॉकर ने एफ-9 प्रीमियर में अपने पिता के सम्मान में रेड कार्पेट पर वॉक किया। वहीं, फास्ट एंड फ्यूरियस फ्रैंचाइज़ी की सबसे हालिया फिल्म का प्रीमियर जून में हुआ थी। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Meadow Walker (@meadowwalker)

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed