{"_id":"674d7c22db6c90868a00b152","slug":"vikrant-massey-earning-well-from-tv-industry-as-well-yet-he-put-break-on-his-career-2024-12-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vikrant Massey: टीवी से भी हो रही थी अच्छी कमाई, फिर भी विक्रांत मैसी ने क्यों लगाया करियर पर ब्रेक?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vikrant Massey: टीवी से भी हो रही थी अच्छी कमाई, फिर भी विक्रांत मैसी ने क्यों लगाया करियर पर ब्रेक?
Mon, 02 Dec 2024 03:00 PM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Mon, 02 Dec 2024 03:00 PM IST
सार
विक्रांत मैसी ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की। उन्होंने टीवी से अच्छी कमाई होने के बाद भी अपने करियर को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
विक्रांत मैसी
- फोटो : इंस्टाग्राम-@vikrantmassey
विस्तार
विक्रांत मैसी ने फिल्मों से ब्रेक लेने की घोषणा की है। 37 साल की उम्र में विक्रांत मैसी ने एलान सोशल मीडिया पर किया। विक्रांत मैसी ने फिल्म 'लुटेरा' के जरिए सिनेमा में डेब्यू किया था। विक्रांत ने टीवी में अच्छे करियर के बाद भी टीवी की दुनिया को अलविदा कह दिया था।
विज्ञापन
विक्रांत मैसी
- फोटो : इंस्टाग्राम-@vikrantmassey
टीवी की दुनिया को लेकर बोले विक्रांत
विक्रांत ने अपने फिल्मी करियर को लेकर कहा, "मैंने एक बार कॉलेज में अपने कुछ करीबी दोस्तों को घर बुलाया। मेरी मां बहुत अच्छा खाना बनाती है, इसलिए मैंने सभी को खाने के लिए घर बुलाया लेकिन जब उन्होंने मेरा घर देखा, प्लास्टिक की कुर्सियां, उखड़ता हुआ पेंट, टपकती छत, रसोई की साज-सज्जा कैसी नहीं थी, तो उनका व्यवहार बदल गया... वे मेरे घर आने के एक घंटे के भीतर ही चले गए। बाद में मैंने देखा कि वे मेरे घर की बुराई कर रहे थे।"

- फोटो : इंस्टाग्राम@vikrantmassey
टीवी के लिए बोले विक्रांत मैसी
विक्रांत मैसी ने कहा, 'मैंने टीवी में काम करके बहुत पैसा कमाया। मैंने 24 साल की उम्र में अपना पहला घर खरीदा, मैं हर महीने 35 लाख कमा रहा था। मेरे जैसे परिवार के लिए यह बहुत ज्यादा था, जहां हमें अपना गुजारा करने के लिए संघर्ष करना पड़ता था। घर खरीदने, कर्ज चुकाने, अपने माता-पिता को बेहतर जिंदगी देने के बाद भी मैं चैन की नींद नहीं सो पाता था। मैंने उस समय नौकरी छोड़ दी क्योंकि मुझे लगा कि अच्छा काम ज़्यादा जरूरी है। मेरी सारी बचत खत्म हो गई थी और शीतल मुझे ऑडिशन में शामिल होने के लिए पैसे उधार देती थी।'

इन फिल्मों में नजर आए विक्रांत मैसी
विक्रांत फिलहाल दो फिल्मों - 'यार जिगरी' और 'आंखों की गुस्ताखियां' पर काम कर रहे हैं। इन फिल्मों के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने लिखा, "2025 में हम एक आखिरी बार मिलेंगे। पिछली दो फिल्में और कई सालों की यादों के लिए एक बार फिर धन्यवाद।"