Vikram Bhatt: इब्राहिम अली के बचाव में आए विक्रम भट्ट, बोले- 'लिखित में दे सकता हूं कि वो सुपरस्टार बनेंगे'
Vikram Bhatt: सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने फिल्म 'नादानियां' से डेब्यू किया है। इसमें उनके साथ खुशी कपूर नजर आई हैं। दोनों को खूब ट्रोल किया जा रहा है। इस पर महेश भट्ट ने प्रतिक्रिया दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान ने बॉलीवुड डेब्यू कर लिया है। उन्हें करण जौहर ने फिल्म 'नादानियां' से लॉन्च किया। धर्माटिक एंटरटेनमेंट की इस फिल्म में इब्राहिम के साथ खुशी कपूर नजर आईं। इस फिल्म को देखने के बाद इब्राहिम और खुशी को सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया गया है। इसके बाद फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट इनके बचाव में आए हैं। इब्राहिम को लेकर तो उन्होंने दावा किया कि वे सुपरस्टार बनेंगे और यह बात वे लिखित में दे सकते हैं।
बोले- मुझे दोनों लीड एक्टर्स अच्छे लगे
विक्रम ने Galatta India से बातचीत में कहा कि वे फिल्म 'नादानियां' के फैन नहीं हैं। लेकिन, उन्हें इब्राहिम या खुशी के अभिनय कौशल में भी कुछ गलत नहीं लगा। विक्रम भट्ट ने कहा, 'मैं सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर हो रही ट्रोलिंग को समझ नहीं पा रहा हूं, क्योंकि मुझे फिल्म के दोनों लीड एक्टर्स- खुशी और इब्राहिम पसंद हैं। मुझे इब्राहिम पसंद आए, यह अलग बात है कि फिल्म अच्छी है या नहीं'।
बोले- 'यह उनकी पहली फिल्म है'
विक्रम भट्ट ने आगे कहा कि इन दिनों भाई-भतीजावाद को लेकर बहस चल रही है और उस बहस को जीतने के लिए आपको शानदार होना चाहिए, लेकिन नए लोगों के लिए यह सही नहीं है। यह उनकी पहली फिल्म है। अपनी पहली फिल्म में कौन शानदार प्रदर्शन करता है? कैमरे के सामने उनकी मौजूदगी है, आप बता सकते हैं कि उन्हें अभिनय आता है। इसलिए, मैं इस पूरी बात से दुखी हूं'।
यह खबर भी पढ़ें:
Jonathan Majors: मार्वल स्टार जोनाथन ने पूर्व प्रेमिका का गला घोंटने की बात स्वीकारी, ऑडियो आया सामने
'यह फिल्म जेन जी और टीनएज दर्शकों के लिए हैं'
विक्रम भट्ट ने आगे कहा, 'मुझे उनके अभिनय में कोई समस्या नहीं लगी। यह फिल्म वैसी नहीं थी, जिसे मैं देखना चाहता, लेकिन मैं इस फिल्म का टारगेट ऑडियंस नहीं हूं। यह जेनजी और टीनएज के लिए है। एक निर्देशक के तौर पर, मुझे इब्राहिम और खुशी अच्छे लगे'।
यह खबर भी पढ़ें:
Shashi Kapoor: बाल कलाकार के रूप में करियर शुरू कर फिल्मों में चमके थे शशि कपूर, ये किरदार बने सिनेमा की धरोहर
इब्राहिम के सुपरस्टार बनने का किया दावा
विक्रम भट्ट ने इब्राहिम अली की तुलना उनके पिता, अभिनेता सैफ अली खान से किए जाने के बारे में भी बात की। इस पर उन्होंने कहा, 'ऐसा होगा। इब्राहिम भी सैफ की तरह दिखता है, तो आप तुलना कैसे नहीं करेंगे? लेकिन वह इस तुलना से भी खुद को साबित करता है। मुझे लगता है कि वह सैफ के बराबर है और अपनी पहली फिल्म में सैफ के प्रदर्शन से कहीं बेहतर है'। विक्रम भट्ट् ने आगे कहा, 'मैं आपको लिखकर दे सकता हूं कि इब्राहिम एक बड़ा स्टार बनेगा'।