फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vikram Aishwarya Rai Movie Ponniyin selvan 1 first song ponni nadhi by AR Rahman Released

PS1: फैंस का इंतजार हुआ खत्म, एआर रहमान की जादुई आवाज में रिलीज हुआ 'पोन्नियन सेलवन 1' का पहला गाना

Sun, 31 Jul 2022 11:43 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 31 Jul 2022 11:43 PM IST
सार

फिल्म में विक्रम आदित्य करिकालन की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। जबकि ऐश्वर्या राय बच्चन 'नंदिनी' के रूप में नजर आएंगी। वहीं, कार्थी 'वंथियाथेवन', तृषा 'कुंडवई' और जयम रवि 'अरुणमोझी वर्मन' के रोल में दिखेंगे।

विज्ञापन
Vikram Aishwarya Rai Movie Ponniyin selvan 1 first song ponni nadhi by AR Rahman Released
पीएम-1 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन का बहुप्रतीक्षित पहला गीत पोन्नी नाधी रिलीज हो गया है। इस गाने को एआर रहमान, एआर रेहानाह और बंबा बक्या ने अपनी आवाज दी है। वहीं गाने के बोल को इलांगो कृष्णन ने लिखा है। इस गाने की बीट इसे और अधिक जादुई बना रही है। 

विज्ञापन

वहीं कलमाकर की बांसुरी और विग्नेश के वायलिन ने इस गाने को पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर देने वाला बना दिया है। बता दें कि पीएस1 के पहले गाने को पूरी कास्ट और क्रू की मौजूदगी में एक्सप्रेस एवेन्यू मॉल में भव्य तरीके से लॉन्च किया गया है। जानकारी के अनुसार यह गाना फिल्म की शुरूआत में होगा।

विज्ञापन

बता दें कि इस गाने का वीडियो देखने के बाद फैंस की बेसब्री काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। लोग जल्द से जल्द इस मेगा बजट की फिल्म को देखने के इंतजार में हैं। मणिरत्नम के निर्देशन में बनी यह फिल्म घोषणा के बाद से ही लगातार चर्चा में है। फिल्म में विक्रम आदित्य करिकालन की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। जबकि ऐश्वर्या राय बच्चन 'नंदिनी' के रूप में नजर आएंगी। वहीं, कार्थी 'वंथियाथेवन', तृषा 'कुंडवई' और जयम रवि 'अरुणमोझी वर्मन' के रूप में दिखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस और मद्रास टॉकीज ने संयुक्त रूप से किया है। मणिरत्नम द्वारा निर्देशित, और एआर रहमान द्वारा संगीतबद्ध पीएस-1, 30 सितंबर, 2022 को तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में दुनियाभर में रिलीज करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed