फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vikas Fhatak Aka Hindustani Bhau Arrested By Mumbai Police For Violating COVID-19 Restrictions

'बिग बॉस 13' फेम विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ गिरफ्तार, कोविड नियमों को तोड़ने का है आरोप

Sat, 08 May 2021 10:34 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 08 May 2021 10:34 PM IST
सार

विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ गिरफ्तार
कोविड-19 के नियमों को तोड़ने का आरोप
परीक्षा रद्द करने को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन

विज्ञापन
Vikas Fhatak Aka Hindustani Bhau Arrested By Mumbai Police For Violating COVID-19 Restrictions
विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ

विस्तार

'बिग बॉस 13' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुके विकास पाठक उर्फ 'हिंदुस्तानी भाऊ' को कोविड-19 के नियमों को तोड़ने के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विकास पाठक मुंबई के दादर शिवाजी पार्क में बच्चों की परीक्षा रद्द करने और स्कूल की फीस माफ करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

विज्ञापन

 

बीते दिनों मुंबई में कुछ छात्र संगठनों ने परीक्षा रद्द करने और फीस माफी को लेकर प्रोटेस्ट भी किया था। आज वही छात्र फिर से शिवाजी पार्क के पास प्रोटेस्ट के लिए पहुंचे थे। उनके समर्थन में विकास पाठक भी पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पहले भी हिंदुस्तानी भाऊ विवादों में फंस चुके हैं। विकास पाठक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कुछ महीने पहले उन्होंने एकता कपूर के शो, सीरीज और फिल्मों पर निशाना साधते हुए कहा था कि अगर किसी ने भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई तो वो अपने तरीके से फैसला लेंगे। इस दौरान विकास पाठक ने कहा था कि सिस्टम जाए साइड में। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विकास पाठक के इस भड़काऊ बयान के बाद उनका इंस्टाग्राम और फेसबुक कई दिनों के लिए सस्पेंड कर दिए गए थे। इसके अलावा उन्होंने ने संजय दत्त के कैंसर की थर्ड स्टेज में होने की बात को 'सड़क 2' के लिए एक पब्लिसिटी स्टंट भी बताया था। जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed