{"_id":"68b9637fcc7df6ab860a09a0","slug":"vijay-varma-share-the-most-iconic-painting-from-bollywood-film-welcome-says-yes-i-am-an-art-connoisseur-2025-09-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vijay Varma: मजनू भाई की गधे वाली पेंटिंग के साथ विजय वर्मा ने साझा की तस्वीर, बोले- आज फिर सब ‘वेलकम’ देखेंगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vijay Varma: मजनू भाई की गधे वाली पेंटिंग के साथ विजय वर्मा ने साझा की तस्वीर, बोले- आज फिर सब ‘वेलकम’ देखेंगे
Thu, 04 Sep 2025 03:34 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 04 Sep 2025 03:34 PM IST
सार
Welcome Iconic Painting: विजय वर्मा ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म 'वेलकम' की एक खास तस्वीर शेयर कर फैंस को सरप्राइज कर दिया है। इस तस्वीर के सामने विजय ने फोटोशूट कराया और एक खास नोट भी लिखा है।
विज्ञापन
विजय वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम@itsvijayvarma
विस्तार
बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'गुस्ताख इश्क' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच आज उन्होंने 2007 में रिलीज हुई निर्देशक अनीस बज्मी की फिल्म 'वेलकम' की सबसे चर्चित पेंटिंग को शेयर किया है।
विज्ञापन
विजय वर्मा का पोस्ट
विजय वर्मा ने फिल्म 'वेलकम' के मजनू भाई की प्रसिद्ध पेंटिंग को शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, 'हां, मैं एक कला पारखी हूं। बॉलीवुड की सबसे प्रतिष्ठित पेंटिंग के साथ बिताए अपने पलों को साझा कर रहा हूं... किसी भी पेंटिंग ने हमें इतनी खुशी नहीं दी।' आगे विजय ने लिखा, 'अनीस बज्मी और अनिल कपूर सर सम्मान। मजनू भाई सर्वोच्चता।'

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म वेलकम के बारे में
फिल्म 'वेलकम' 2007 में रिलीज हुई थी। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को अनीस बज्मी ने सह-लिखित और निर्देशित किया है। इस फिल्म में फिरोज खान, अनिल कपूर, नाना पाटेकर, अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, परेश रावल और मल्लिका शेरावत मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में सुनील शेट्टी और मलाइका अरोड़ा ने विशेष भूमिका निभाई थीं।

विजय वर्मा का वर्कफ्रंट
विजय वर्मा जल्द ही फिल्म 'गुस्ताख इश्क' में नजर आएंगे। इस फिल्म में विजय के साथ फातिमा सना शेख मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की पहली फिल्म निर्माण के तौर पर है, जो इस साल नवंबर में रिलीज होगी। इसका निर्देशन विभु पुरी ने किया है। इसमें विशाल भारद्वाज का संगीत और गुलजार के गीत हैं।
यह भी पढ़ें: Monalisa: 'प्रिय बाबा...', मोनालिसा के पिता का हुआ निधन, अभिनेत्री ने लिखा भावुक नोट