फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   vijay varma on wedding plans with tamannaah Bhatia says no girl wants me to get married cant say it to mother

Vijay Varma: तमन्ना के साथ शादी करने के सवाल पर विजय वर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- कोई लड़की नहीं चाहती कि मैं...

Sun, 26 Nov 2023 03:34 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 26 Nov 2023 03:34 PM IST
विज्ञापन
vijay varma on wedding plans with tamannaah Bhatia says no girl wants me to get married cant say it to mother
विजय वर्मा, तमन्ना भाटिया - फोटो : social media

अभिनेता विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। अपने रिश्ते को आधिकारिक बनाने के बाद से यह कपल अक्सर इवेंट्स में साथ देखा जाता है और लगातार अपने मजबूत रिश्ते का प्रदर्शन करता है। कई बार विजय वर्मा से तमन्ना के साथ शादी करने के सवाल के बारे में पूछा गया है। अब एक बार फिर अभिनेता ने इस सवाल पर जवाब दिया। दरअसल, हाल ही में एक कार्यक्रम में उनसे शादी की योजना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस सवाल का जवाब उन्होंने अभी तक अपनी मां को भी नहीं दिया है।

विज्ञापन

शादी पर क्या बोले विजय
हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान अभिनेता ने अपनी शादी के सवाल पर प्रतिक्रिया दी। विजय वर्मा ने कहा, “पहली बात तो यह है कि कोई लड़की नहीं चाहती कि मैं शादी करूं, ना तो इसका जवाब मैं माताजी को दे पता हूं ना किसी और को दे पता हूं।'' वहीं इस यह कहा जा रहा है कि विजय और तमन्ना अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, क्योंकि वे कथित तौर पर जल्द ही शादी करने की योजना बना रहे हैं।
तमन्ना पर शादी का दबाव
Kangana Ranaut: पीएम मोदी ने देखी है कंगना रणौत की फिल्म तेजस? अभिनेत्री के पोस्ट ने बढ़ाई सोशल मीडिया की हलचल

विज्ञापन
विज्ञापन

तमन्ना पर शादी का दबाव
इससे पहले खबर आई थी कि तमन्ना और विजय गंभीरता से शादी के बंधन में बंधने पर विचार कर रहे हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि तमन्ना पर शादी करने के लिए उनके माता-पिता का दबाव है। हालांकि, अभी तक तमन्ना और विजय की शादी की योजना के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Deepak Tijori: मोहित सूरी पर दीपक ने फिल्म का आइडिया चुराने का लगाया गंभीर आरोप, इमरान की 'जहर' पर किया खुलासा

विज्ञापन

विजय वर्मा का वर्कफ्रंट
बात करें विजय के वर्कफ्रंट की तो अभिनेता को आखिरी बार सुजॉय घोष की नेटफ्लिक्स इंडिया फिल्म 'जाने जां' में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में देखा गया था, जिसमें जयदीप अहलावत और करीना कपूर भी थे। अब वे अगली बार 'सूर्या 43' में दिखाई देंगे, जहां वे नजरिया फहद और दुलकर सलमान के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते नजर आएंगे।
Richa Chadha: 21 की उम्र में ऋचा को मिला था ऋतिक रोशन की मां का किरदार, अभिनेत्री ने किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed