फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vijay Varma Blushes again as Tamannaah Bhatia is mentioned shares how he handles being teased

Vijay Varma: तमन्ना के नाम पर गुलशन ने फिर खींची विजय वर्मा की टांग, बिना शरमाए रह नहीं पाए एक्टर

Fri, 12 May 2023 11:22 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 12 May 2023 11:22 AM IST
विज्ञापन
Vijay Varma Blushes again as Tamannaah Bhatia is mentioned shares how he handles being teased
तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता विजय वर्मा को उनके बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म डार्लिंग्स को दर्शकों का खूब प्यार मिला। उनकी एक्टिंग को इस फिल्म में खूब सराहा गया। दर्शक भी अब उनकी आने वाली फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं। विजय अब सोनाक्षी सिन्हा और गुलशन देवैया की वेब सीरीज दहाड़ में नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया, जिसे लोगों ने पसंद किया। इस ट्रेलर लॉन्च के दौरान गुलशन ने तमन्ना भाटिया का नाम लेकर विजय को छेड़ा तो विजय मुस्कुराए बिना नहीं रह सके। यह बात चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन

अब हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिनेता से ट्रेलर लॉन्च पर छेड़े जाने के बारे में पूछा गया। जिस पर गुलशन ने तुरंत रिएक्ट किया और कहा, यही वजह है कि उन्हें एक-दूसरे से दूर बैठाया जाता है। विजय ने आगे कहा कि गुलशन को दूर बैठाया जाता है, नहीं तो वह ऐसी वैसी बातें बोल देता है। विजय शरमा रहे थे और गुलशन ने उसे फिर चिढ़ाते हुए कहा कि विजय के चेहरे पर जो दिख रहा है वह मेकअप नहीं है, यह वास्तविक ब्लश है। जब बताया गया कि विजय छेड़खानी को बहुत अच्छे से हैंडल करता है, तो विजय इससे खुश हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Vijay Varma Blushes again as Tamannaah Bhatia is mentioned shares how he handles being teased
तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा - फोटो : Social media

विजय और तमन्ना के बीच डेटिंग की अफवाहें तब उड़ी जब एक वायरल वीडियो में दोनों को नए साल की पूर्व संध्या पर गोवा में गले मिलते और चुंबन करते देखा गया। तब से दोनों ने इन अफवाहों पर बोलने से परहेज किया है, लेकिन अक्सर दोनों लंच और डिनर डेट पर साथ देखे गए हैं।

विज्ञापन

बता दें कि वे 'लस्ट स्टोरीज 2' के सेट पर मिले थे और अब जब वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। तो प्रशंसक उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने के लिए उत्सुक हैं। इस बीच फिल्म दहाद की स्ट्रीमिंग आज से शुरू हो रही है। सोनाक्षी इस वेब सीरीज में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं, जो कुछ महिलाओं के मृत पाए जाने के बाद रहस्य को सुलझाने के लिए गंभीर जांच में जुट जाती हैं।

यह भी पढ़ें: जब प्रियंका ने सुनी निक के उन्हें मिस वर्ल्ड जीतते देखने की कहानी, ऐसा था एक्ट्रेस का रिएक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed