फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vijay Sethupathi Film Merry Christmas Shooting wrapped on his Birthday

Vijay Sethupathi: बर्थडे के दिन पूरी हुई 'मैरी क्रिसमस' की शूटिंग, संजय कपूर ने खास अंदाज में दी विजय को बधाई

Mon, 16 Jan 2023 09:30 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 16 Jan 2023 09:30 PM IST
सार

फिल्म में विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ नजर आने वाली हैं। फिल्म की घोषणा 2021 में की गई थी और इसके इस साल दिसंबर में रिलीज होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Vijay Sethupathi Film Merry Christmas Shooting wrapped on his Birthday
टीम- मैरी क्रिसमस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिल अभिनेता विजय सेतुपति आज 45 साल के हो गए हैं। वह जल्द ही फिल्म 'मैरी क्रिसमस' में नजर आने वाले हैं। एक्टर के जन्मदिन के मौके पर इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर ने फिल्म की शूटिंग की समाप्ति की जानकारी देते हुए विजय को बर्थडे विश किया है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें विजय सेतुपति, फिल्म के निर्देशक श्रीराम राघवन, निर्माता रमेश तौरानी और संजय राउत्रे के साथ संजय कपूर नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

Sidharth-Kiara: कियारा संग जल्द बड़ी घोषणा करने वाले हैं सिद्धार्थ! जन्मदिन के दिन फैंस को दिया बड़ा हिंट

विज्ञापन

Vijay Sethupathi Film Merry Christmas Shooting wrapped on his Birthday
संजय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इस तस्वीर के साथ संजय ने कैप्शन में लिखा, "रैप हो गया, मैरी क्रिसमस, बेहद सौभाग्यशाली हूं जो श्रीराम राघवन के साथ काम करना का मौका मिला। जन्मदिन की बधाई विजय सेतुपति। आपके साथ काम करके बहुत खुशी हुई। संजय के पोस्ट का जवाब देते हुए उनके भाई और दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ने लिखा, "फिल्म का बेसब्री से इंतजार है संजय...एक शानदार टीम के साथ यह फिल्म आ रही है।" वहीं, फिल्म के निर्माता रमेश तौरानी ने भी सोशल मीडिया पर विजय सेतुपति को बधाई दी है। 
Sonam Kapoor: सोनम कपूर ने स्टाफ से उठवाई चप्पल तो भड़क उठे यूजर्स, बोले- कुछ काम खुद भी कर लिया करो

View this post on Instagram

A post shared by Sanjay Kapoor (@sanjaykapoor2500)

Vijay Sethupathi Film Merry Christmas Shooting wrapped on his Birthday
विजय सेतुपति - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि इस फिल्म में विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ नजर आने वाली हैं। फिल्म की घोषणा 2021 में की गई थी और इसके इस साल दिसंबर में रिलीज होने की उम्मीद है। इसे पिछले साल ही दिसंबर में सिनेमाघरों में प्रदर्शित होना था, लेकिन बाद में फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया गया। विजय के दूसरे प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह जल्द ही 'फर्जी' नाम की वेब सीरीज में दिखेंगे। इस सीरीज में वह एक पुलिस अफसर के किरदार में नजर आएंगे। वेब सीरीज में शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
Abdu Rozik: बिग बॉस से बाहर निकलते ही छलका अब्दु रोजिक का दर्द, बोले- साजिद ने तोड़ा भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed