{"_id":"6ac1feee9edd108e8e0d9e7a","slug":"vijay-deverakonda-recalls-extreme-water-restriction-for-liger-says-film-failure-hurt-after-giving-so-much-2026-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विजय देवरकोंडा: 'नहीं चली तो बहुत दुख हुआ', इस फिल्म के लिए छोड़ दिया था पानी, फ्लॉप होने पर टूटे एक्टर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विजय देवरकोंडा: 'नहीं चली तो बहुत दुख हुआ', इस फिल्म के लिए छोड़ दिया था पानी, फ्लॉप होने पर टूटे एक्टर
Sun, 04 Oct 2026 12:57 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:57 PM IST
सार
Vijay Deverakonda: साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने हाल ही में खुलासा किया कि उनकी एक फिल्म में उन्हें काफी सख्त ट्रेनिंग लेनी पड़ी थी लेकिन जब वह फिल्म नहीं चली तो उन्हें काफी दुख हुआ।
विज्ञापन
विजय देवरकोंडा
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
अभिनेता विजय देवरकोंडा आने वाले समय में फिल्म 'रणबाली' में नजर आएंगे। इसमें एक्ट्रेस और विजय की पत्नी रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। ये फिल्म 16 अक्तूबर 2026 को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी। इससे पहले विजय ने अपनी एक फ्लॉप फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
आखिरी 10 घंटे नहीं पीते थे पानी
सुधीर श्रीनिवासन से बातचीत के दौरान विजय ने बताया कि उनकी एक पिछली फिल्म की शूटिंग के समय उन्हें धीरे-धीरे पानी पीना कम करना पड़ा था। उन्होंने कहा, 'लाइगर के दौरान मुझे धीरे-धीरे पानी कम करना पड़ा था। शूट से पहले के आखिरी 10 घंटों में आप पानी नहीं पी रहे होते हैं। आप सिर्फ बर्फ का टुकड़ा चूस रहे होते हैं। यह बिल्कुल भी हेल्दी नहीं है। जब मैं दिन में सिर्फ 300 मिलीलीटर पानी पी रहा था, तब हर सेकंड और हर मिनट मेरे दिमाग में सिर्फ पानी ही रहता था। उस समय आपको बस पानी चाहिए होता है और आप सिर्फ पानी ही चाहते हैं।'

लाइगर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खाना नहीं चाहिए था, सिर्फ ठंडा नारियल पानी चाहिए था
विजय ने बताया कि पानी की कमी और डाइट को लेकर वह काफी परेशान हो गए थे। इसके बाद उन्होंने अपनी टीम से नारियल पानी लाने के लिए कहा। उन्होंने कहा, 'जब मैं बर्फ का टुकड़ा चूस रहा था और मुझे पानी पीने की इजाजत नहीं थी, तब मैं पानी के बारे में सोचते हुए सोता था। मुझे लगता था कि मैं इस तरह काम नहीं कर सकता। मैंने उनसे कहा कि मुझे नारियल पानी चाहिए, चार लीटर लेकर आओ। मुझे खाना नहीं चाहिए था, मुझे सिर्फ ठंडा नारियल पानी चाहिए था।'

- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म नहीं चली तो बहुत दुख हुआ
विजय ने कहा, 'तीन घंटे बाद मैं बेचैन हो जाता था और अपनी टीम से कहता था कि ठंडा नारियल पानी लेकर आओ। उसके बाद जब फिल्म नहीं चलती है तो दुख होता है, क्योंकि आपने खुद का बहुत कुछ दिया होता है।'
विजय ने कहा, 'तीन घंटे बाद मैं बेचैन हो जाता था और अपनी टीम से कहता था कि ठंडा नारियल पानी लेकर आओ। उसके बाद जब फिल्म नहीं चलती है तो दुख होता है, क्योंकि आपने खुद का बहुत कुछ दिया होता है।'
लाइगर
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म 'लाइगर' के बारे में
ये भी पढ़ें- टीना आहूजा: 'ये वाली जगह पर...', कोमल रानी के आरोपों पर गोविंदा की बेटी ने क्या कहा? जानें पूरा मामला
- बता दें कि 'लाइगर' का निर्देशन पुरी जगन्नाथ ने किया था।
- फिल्म को हिंदी और तेलुगु में एक साथ शूट किया गया था।
- इसमें विजय देवरकोंडा के साथ अनन्या पांडे, राम्या कृष्णन और रोनित रॉय नजर आए थे।
- फिल्म में पूर्व बॉक्सर माइक टायसन ने भी कैमियो किया था।
- करीब 125 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 60 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
ये भी पढ़ें- टीना आहूजा: 'ये वाली जगह पर...', कोमल रानी के आरोपों पर गोविंदा की बेटी ने क्या कहा? जानें पूरा मामला