{"_id":"5d538d1d8ebc3e6d216fedaf","slug":"vijay-devarakonda-will-work-with-director-puri-jagannath","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय देवराकोंडा को मिला पुरी जगन्नाथ का साथ, किया इस्मार्ट राउडी का एलान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विजय देवराकोंडा को मिला पुरी जगन्नाथ का साथ, किया इस्मार्ट राउडी का एलान
Wed, 14 Aug 2019 09:55 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 14 Aug 2019 09:55 AM IST
विज्ञापन
vijay devarakonda
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म कबीर सिंह की रिलीज से पहले ही पूरी हिंदी पट्टी में जिस एक साउथ सितारे का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहा, वह हैं मशहूर अभिनेता विजय देवराकोंडा। कबीर सिंह उन्हीं की फिल्म अर्जुन रेड्डी की रीमेक है।
उनकी दूसरी फिल्म डियर कॉमरेड भी सुपरहिट रही और इस फिल्म को हिंदी में बनाने के रीमेक अधिकार मशहूर निर्माता निर्देशक करण जौहर ने खरीद लिए हैं। विजय देवराकोंडा अब मशहूर निर्देशक पुरी जगन्नाथ के साथ अपनी अगली फिल्म करने जा रहे हैं।
पुरी जगन्नान ने हिंदी में अमिताभ बच्चन को लेकर चर्चित फिल्म 'बुड्ढा होगा तेरा बाप' बनाई थी और तेलुगू सिनेमा के वह बड़े निर्माता निर्देशक माने जाते हैं। पुरी और विजय की ये जोड़ी बनेगी फिल्म 'इस्मार्ट राउडी' के लिए।
विज्ञापन
समझा जा रहा है कि 'इस्मार्ट राउडी' पुरी की हालिया रिलीज फिल्म इस्मार्ट शंकर की कहानी को ही आगे बढ़ाएगी। विजय के साथ बनने जा रही फिल्म इस्मार्ट राउडी को चार्मी कौर और पुरी जगन्नाथ मिलकर प्रोड्यूस भी करेंगे।