फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vidyut Jammwal got fittest man of the year in arben awards award show

विद्युत को मिला फिटेस्ट मैन ऑफ द ईयर अवार्ड, अगली फिल्म कमांडो 3 की रिलीज की तैयारियां शुरू

Wed, 05 Jun 2019 01:23 AM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 05 Jun 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
Vidyut Jammwal got fittest man of the year in arben awards award show
Vidyut Jammwal - फोटो : amar ujala mumbai
फिल्म जंगली में अपने मार्शल आर्ट्स से लोगों का दिल जीतने वाले एक्शन हीरो विद्युत जामवाल इन दिनों अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी कमांडो सीरीज की तीसरी फिल्म की रिलीज की तैयारियों में जुट गए हैं। पहले 20 सितंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म की रिलीज की तारीख अब दो हफ्ते पहले खिसककर 6 सितंबर हो गई है। इस बीच इस साल के अरबेन अवार्ड्स में उन्हें फिटेस्ट मैन ऑफ द ईयर का अवार्ड मिलने से उनका हौसला और बढ़ गया है।
विज्ञापन


विद्युत कहते हैं, ‘इस पुरस्कार ने मेरी जिम्मेदारी और बढ़ा दी है। मुझे खुद को फिट रखने के लिए काफी मेहनत करनी होती है। इस तरह के पुरस्कारों से हौसला तो बढ़ता है लेकिन साथ ही ये सोचकर हमें और ज्यादा मेहनत भी करनी होती है कि एक पूरी पीढ़ी मुझे देखकर फिटनेस की प्रेरणा ले रही है।’
विज्ञापन


अपनी फिटनेस और अपन ट्रेनिंग के वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर शेयर करते रहने वाले विद्युत ने मार्शल आर्ट्स के अपने अनोखे तरीके भी ईजाद किए हैं। वह मानते हैं कि हर इंसान को अपनी चुनौती खुद बनना चाहिए और खुद को लगातार बेहतर करते रहने के लिए जो बन सके वह करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed