{"_id":"646dbc834a3e2dd7c3043ce5","slug":"vidya-balan-starrer-neeyat-gets-its-sound-work-done-at-legendary-abbey-road-studios-know-details-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Neeyat: पूरा हुआ विद्या की 'नीयत' का साउंड वर्क, इस दिन आएगी एक्ट्रेस की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Neeyat: पूरा हुआ विद्या की 'नीयत' का साउंड वर्क, इस दिन आएगी एक्ट्रेस की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म
Wed, 24 May 2023 01:05 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 24 May 2023 01:05 PM IST
सार
विद्या बालन की 'नीयत' सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर फिल्म है। यह एक मर्डर-मिस्ट्री है, जिसका निर्देशन अनु मेनन ने किया है।
विज्ञापन
विद्या बालन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभिनेत्री विद्या बालन इन दिनों अपनी फिल्म 'नीयत' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के जरिए विद्या लंबे वक्त बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। फिल्म को लेकर अब नई अपडेट यह है कि इसका साउंड वर्क पूरा हो चुका है। एक्ट्रेस की 'नीयत' का साउंड वर्क आइकॉनिक एबी रोड स्टूडियो में किया गया है।
विज्ञापन
इस स्टूडियो में हुआ काम
एबी रोड स्टूडियो का खुद का एक नाम रहा है। यह कई महान संगीतकारों और कलाकारों के काम का केंद्र रहा है। यह स्टूडियो फिल्म स्कोरिंग के लिए दुनिया के महत्वपूर्ण ठिकानों में से एक है। इसमें 'रेडर्स ऑफ द लॉस्ट आर्क', द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स और हॉबिट ट्राइलॉजी, हैरी पॉटर सीरीज की फिल्में, 'ब्लैक पैंथर', '1917', एवेंजर्स: एंडगेम के अलावा 'ग्रेविटी' और 'द शेप ऑफ वॉटर' के ऑस्कर विनिंग स्कोर्स भी यहां कंपोज हुए हैं।
विज्ञापन
Rajeev Sen: सुष्मिता के भाई राजीव सेन होंगे 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' का हिस्सा? अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा
विज्ञापन
सस्पेंस से भरपूर है कहानी
विद्या बालन की 'नीयत' सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर फिल्म है। यह एक मर्डर-मिस्ट्री है, जिसका निर्देशन अनु मेनन ने किया है। फिल्म एक अरबपति की पार्टी में हत्याओं की जांच करने वाली एक जासूस (विद्या बालन) की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है। विद्या बालन के अलावा फिल्म में राम कपूर, राहुल बोस, प्राजक्ता कोली, नीरज कबी, अमृता पुरी, शाहाना गोस्वामी, निकी वालिया, दीपानिता शर्मा, शशांक अरोड़ा जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे।
Chiranjeevi: चिरंजीवी ने 'भोला शंकर' के सेट से साझा की तस्वीरें, फैंस बोले- मेगास्टार इज बैक
इस दिन होगी रिलीज
नीयत' का पोस्टर जारी किया जा चुका है, जो फैंस को काफी पसंद आया। हमेशा शानदार अभिनय के जरिए दर्शकों का दिल जीतने वाली विद्या की इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि यह फिल्म सिनेमाघरों में सात जुलाई को दस्तक देगी।
Laxmikant (Pyarelal) Exclusive: बेटी राजेश्वरी से जानिए कैसे बने एलपी के कालजयी गाने, आनंद बक्षी का गजब किस्सा