फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vidya Balan attends Shahid Kapoor's father Pankaj Kapur's birthday pary

आखिर शाहिद की पार्टी में क्यों पहुंची विद्या?

Mon, 02 Jun 2014 01:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई Updated Mon, 02 Jun 2014 01:05 PM IST
विज्ञापन
Vidya Balan attends Shahid Kapoor's father Pankaj Kapur's birthday pary

शाहिद कपूर और विद्या बालन के बीच प्यार का रिश्ता अब गुजरे जमाने की बात हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अगर इस हीरो की पार्टी में विद्या दिखाई दें तो सोचने वालों के माथे पर बल पड़ना स्वाभाविक है।

विज्ञापन


ऐसा हुआ। बीते गुरुवार को शाहिद की पार्टी में विद्या पहुंचीं। इससे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह कि पार्टी में एक छत के नीचे होने के बावजूद दोनों ने एक-दूसरे को पहचाना तक नहीं। वे सामने पड़ने से कतराते रहे और अंततः अपने-अपने रास्ते पर निकल गए।
विज्ञापन


आम तौर पर माना जाता है कि अगर दो पुराने प्रेमी एक छत के नीचे मजबूरी में भी पहुंच जाएं तो वे किसी पुराने बिछुड़े दोस्त की तरह बहुत गर्मजोशी से मिलते हैं या फिर हैलो-हाय करके अलग-अलग कोने में जाकर खड़े हो जाते हैं। लेकिन शाहिद-विद्या के बीच ऐसा कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि कुछ समय पहले एक अवार्ड समारोह में जब दोनों का सामना हुआ था तो उन्होंने एक-दूसरे से हैलो कहा था। लेकिन ताजा मामला है मुंबई में शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर की बर्थ डे पार्टी का। पंकज का यह 60वां जन्मदिन था और इसलिए उनके परिजनों ने इसे खूब धूमधाम से मनाया। शाहिद ने पिता को बर्थ डे पर एक शानदार मर्सडीज कार भेंट की।

सूत्रों के अनुसार शाहिद पिता के इस बर्थ डे को लेकर बहुत उत्साहित थे और उन्होंने खुद पार्टी के सारे इंतजाम किए थे, जिसमें उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के बहुत गिने-चुने दोस्तों और रिश्तेदारों को बुलाया था। ऐसे में जब विद्या इस पार्टी में पहुंची तो वहां मौजूद लोग उन्हें देख कर चौंक गए।

वहां मौजूद सूत्रों की मानें तो शाहिद और विद्या ने एक-दूसरे को देख कर भी अजनबी होने के जैसा भाव चेहरे पर बना रखा था। जानकारों के अनुसार शाहिद और विद्या समझदार हो चुके हैं और उनके रिश्ते जिन रास्तों से होकर गुजरे हैं, उससे तो यह साफ है कि वह कम से कम अपने निजी कार्यक्रमों में एक-दूसरे को आमंत्रित नहीं कर सकते हैं। फिर विद्या कैसे शाहिद की पार्टी में पहुंच गईं?

थोड़ी देर बाद यह राज खुला कि असल में विद्या को इस पार्टी में पंकज कपूर की पत्नी सुप्रिया पाठक ने बुलाया था। विद्या और सुप्रिया फिल्म ‘बॉबी जासूस’ में साथ काम कर रही हैं। फिल्म में सुप्रिया विद्या की मां का रोल निभा रही हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की जान-पहचान गाढ़ी हो गई और उन्होंने सेट पर खूब मस्ती भी की।

अब चूंकि यह सुप्रिया के लिए बड़ा दिन था, इसलिए विद्या उन्हें इंकार नहीं कर सकीं और उनका सम्मान करते हुए इस पार्टी में पहुंच गईं। इस पार्टी में सुप्रिया ने ‘बॉबी जासूस’ की पूरी टीम को बुलाया था, इसलिए विद्या के लिए ज्यादा मुश्किल पल नहीं आए क्योंकि वह पूरे समय फिल्म की टीम के साथ बनी रहीं।

सूत्रों के अनुसार पार्टी में विद्या ‘बॉबी जासूस’ की प्रोड्यूसर दीया मिर्जा, उनके होने वाले पति साहिल, फिल्म के बाकी ऐक्टरों के साथ ही थीं। वैसे इन दिनों विद्या आम तौर पर किसी पार्टी में अपने पति सिद्धार्थ कपूर के साथ जाती हैं, लेकिन यहां अकेली आई थीं।


खैर, जब तक पार्टी चली लोगों की नजरें यही देखती रहीं कि किसी पल शाहिद और विद्या का आमना-सामना हो जाए। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऐसे में एक शानदार पार्टी में भी लोग अंततः थोड़े-से निराश लौटे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed