फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vicky kaushal supports Rashmika Mandana in a wheelchair at the Chhaava Movie promotions as she was injured

Chhaava: 'छावा' के प्रमोशन के दौरान रश्मिका को व्हीलचेयर पर लेकर आए विक्की कौशल, यूजर्स बोले- दिल जीत लिया

Fri, 31 Jan 2025 03:39 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 31 Jan 2025 03:39 PM IST
सार

Rashmika Mandana And Vicky Kaushal: रश्मिका मंदाना और  विक्की कौशल फिल्म 'छावा' में साथ नजर आएंगे। अगले महीने रिलीज होने जा रही इस फिल्म का प्रमोशन शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Vicky kaushal supports Rashmika Mandana in a wheelchair at the Chhaava Movie promotions as she was injured
रश्मिका मंदाना-विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

रश्मिका मंदाना और विक्की कौशल की जोड़ी फैंस को फिल्म 'छावा' में दिखाई देगी। यह फिल्म अगले महीने रिलीज होगी। इस फिल्म का प्रमोशन सितारों ने शुरू कर दिया है। पैर में चोट लगी होने के कारण रश्मिका मंदाना के लिए इन दिनों चलना मुश्किल हो गया है, लिहाजा प्रमोशन इवेंट में रश्मिका व्हीलचेयर पर सवार होकर पहुंची। उनकी व्हीलचेयर को विक्की कौशल सहारा देते दिखे।

विज्ञापन

विक्की कौशल के व्यवहार ने जीता दिल
आगामी फिल्म 'छावा' के प्रमोशन इवेंट में रश्मिका मंदाना ने व्हीलचेयर से एंट्री ली। उनकी व्हीलचेयर को विक्की कौशल पकड़कर आते दिखे। विक्की, कौशल की विनम्रता की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। यह वीडियो विरल भियानी के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई है। यूजर्स इस पर विक्की की तारीफ में कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'विक्की कौशल वाकई जेंटलमैन हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'विक्की हमेशा दिल जीत लेते हैं'। वहीं, कुछ यूजर्स मजाकिया कमेंट भी करते दिखे। एक ने लिखा, आज कैटरीना कैफ खाना नहीं देंगी'।
 

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Viral Bhayani (@viralbhayani) द्वारा साझा की गई पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

जिम में कसरत करते हुए लगी चोट 
रश्मिका मंदाना के पैर में 12 जनवरी को जिम में कसरत करते हुए चोट लग गई। इस गंभीर चोट में उनके पैर में तीन जगह फ्रैक्चर हुए और मांसेपशी फट गई। रश्मिका मंदाना को चलने-फिरने में दिक्कत हो रही है। हालांकि, इस बीच भी वे फिल्म के प्रमोशन में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। बात करें फिल्म 'छावा' की तो यह 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

यह खबर भी पढ़ें:
Khushi Kapoor: खुशी ने मिस्ट्री मैन के साथ शेयर की फोटो, चकराया यूजर्स का दिमाग, पूछा- इब्राहिम हैं या वेदांग?

विज्ञापन

'सिकंदर' में सलमान खान के साथ जमेगी जोड़ी
रश्मिका मंदाना के सितारे इन दिनों बुलंदी पर हैं। बीते वर्ष दिसंबर में फिल्म 'पुष्पा 2' में श्रीवल्ली के किरदार से उन्होंने खूब तारीफ लूटी। अब वे फिल्म 'छावा' में नजर आएंगी। इस पीरियड ड्रामा में विक्की कौशल लीड रोल में हैं। फिल्म में विक्की छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाएंगे। वहीं, रश्मिका महारानी येसुबाई के रोल में दिखेंगी। इस फिल्म के अलावा रश्मिका फिल्म 'सिकंदर' में भी सलमान खान के साथ नजर आएंगी।

यह खबर भी पढ़ें:
Jaane Tu Song: छावा का पहला गाना 'जाने तू' हुआ रिलीज, दिखा छत्रपति संभाजी महाराज-महारानी येसुबाई का प्रेम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed